Advertisment

MP News: चलती कार में निकला सांप, रिश्तेदार की तेरहवीं में जा रहा था परिवार, उसकी भी सांप काटने से हुई थी मौत

MP News: सिवनी में नेशनल हाईवे पर एक कार में अचानक सांप निकल आया. जिससे परिवार दहशत में आ गया. कार में लगभग 6 फीट लंबा सांप निकला.

author-image
Rohit Sahu
MP News: चलती कार में निकला सांप, रिश्तेदार की तेरहवीं में जा रहा था परिवार, उसकी भी सांप काटने से हुई थी मौत

MP News: सिवनी में नेशनल हाईवे पर एक कार में अचानक सांप निकल आया. जिससे परिवार दहशत में आ गया. कार में लगभग 4 फीट लंबा सांप निकला. जिसको सर्प मित्र ने पकड़ लिया है. रोचक एंगल ये है कि ये परिवार अपने एक रिश्तेदार के यहां परिचित की तेरहवीं में जा रहे थे उसकी भी मौत सांप के काटने की वजह से हुई है.

Advertisment

ड्राइवर की सूझबूझ से परिवार सुरक्षित

कार में अचानक सांप दिखने से उसमें सवार लोगों में हड़कंप मच गया. ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को फौरन सड़क किनारे रोका और उसमें सवार 7 लोगों को नीचे उतारा. कार सवार परिवार करीब डेढ़ से दो घंटे तक हाईवे किनारे मदद के लिए परेशान होता रहा. कुछ देर बाद कुछ राहगीरों ने मदद की और सर्प मित्र का नंबर दिया. सर्प मित्र ने वहां पहुंचकर कड़ी मशक्कत से सांप का रेस्क्यू किया. सर्प को डिब्बे में बंद कर आमागढ़ के पखारा बीट में ले जाकर छोड़ दिया गया.

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1820483366858400024

हैदराबाद से यूपी जा रहा था परिवार

ये घटना सोमवार दोपहर की है. कार सवार परिवार हैदराबाद से यूपी की ओर जा रहा था. तभी सिवनी के पास नगझर बाईपास पर उन्हें चलती कार में सांप दिखा था. सांप के रेस्क्यू का वीडियो भी सामने आया है. सांप पिछली सीट पर कार की खिड़की की ऊपर बॉडी में था. सर्प मित्र प्रवीण तिवारी ने बताया कि मुझे कार में सांप होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद मैं फौरन मौके पर पहुंचा और सांप को कार से निकाला.  सांप करीब 4 फीट लंबा और धामन प्रजाति का है. ये सांप जहरीला नहीं होता.

तेरहवीं के कार्यक्रम में जा रहा था परिवार

हैदराबाद में रह रहे बलराम अपने परिवार के साथ यूपी जा रहे  थे उनकी करीबी रिश्तेदारी में किसी बच्चे को सांप ने काट लिया था. जिससे उसकी मौत हो गई, उसी बच्चे के अंतिम संस्कार के बाद होने वाले कर्मकांड में शामिल होने जा रहा था.

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें