Smriti Irani Arrive in Bhopal: आज की ताजा खबर राजधानी से सामने आ रही है जहां पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ( Minister Smriti Irani) आज रविवार सुबह भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पहुंची तो वही महिला कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया है। बता दें कि, उनका एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं और भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी समेत महिला कार्यकर्त्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
सीहोर के इस कार्यक्रम में लेगी हिस्सा
आपको बताते चलें कि, केंद्रीय मंत्री ईरानी राजधानी भोपाल से सीहोर के लिए रवाना हो गई जहां वे सडक मार्ग द्वारा सीहोर के ग्रेसिस रिसोर्ट के लिए रवाना हो गईं। वहां प्रातः 11 बजे वह भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगी। खबर आ रही है कि, मंत्री ईरानी आज शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं राज्यपाल मंगू भाई पटेल से भी सौजन्य मुलाकात करेंगी।
महिला कार्यकर्ताओं में मची होड़
मंत्री स्मृति ईरानी के एयरपोर्ट पहुंचते ही महिलाओं ने आरती उतार कर उनकी अगवानी की तो वही सेल्फी खिंचवाने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ मच गई। इस दौरान एयरपोर्ट पर भाजपा के जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, महामंत्री जगदीश यादव, मंडल अध्यक्ष योगेश वासवानी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आकाश राजपूत, महिला मोर्चा नेता गुंजन मिश्रा, सुधा सिंह, पूर्व पार्षद सरोज राकेश जैन एवं नसरीन बानो ने स्वागत किया है।