
Smriti Irani Madina Visit: भारत की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस्लाम के पवित्र स्थानों में से एक मदीना शहर की यात्रा की। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का दो दिवसीय सऊदी अरब दौरा इस समय सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
स्मृति ईरानी को यात्रा की अनुमति देने पर मुस्लिम कट्टरपंथियों ने सऊदी अरब की आलोचना की है। कट्टरपंथियों ने कहा एक गैर मुस्लिम महिला को मदीना की यात्रा करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।
https://twitter.com/smritiirani/status/1744368110784655613?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1744368110784655613%7Ctwgr%5E85ef2fcd849f32eb39e2ed99649be34bc048d2ea%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Fworld%2Fstory%2Fsmriti-iranis-saudi-arabia-madinah-visit-spurs-outrage-in-pakistan-amid-india-saudi-haj-agreement-signed-tlifwe-1857616-2024-01-12
सोशल मीडिया पर सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। यह पहला मौका है जब कोई भारतीय गैर मुस्लिम महिला इस तरह से मदीना यात्रा पर गईं हैं।
पाकिस्तान को क्यों लगी मिर्ची?
पाकिस्तान के एक मौलवी करीब एक मिनट की वीडियो में कह रहे हैं कि भारत की मंत्री स्मृति इरानी मदीना में घूम रही हैं। उनके सिर पर दुपट्टा तक नहीं हैं, वो गैर मुसलमान होकर मस्जिद ए नबवी में खड़ी हैं।
संबंधित खबर:
वो इसकी तस्वीरें भी ले रही हैं और अपने साथ कई लोगों को भी लेकर आई हैं। आखिर किसने उनको इजाजत दी है और कोई बताएगा कि ये हो क्या रहा है।
धर्म से आगे बढ़ गईं है इकॉनमी
वहीं एक अन्य पाकिस्तानी का कहना है कि पूरे विश्व में अब धर्म मैटर नहीं करता है, अब इकॉनमी मैटर करता है। भारत अपनी विदेश नीति से मुस्लिम दुनिया और खासकर अरब दुनिया से नजदीकियां बढ़ा रहा है। इतनी नजदीकियां बढ़ा रहा है कि हम पीछे छूट गए हैं।
संबंधित खबर:
भारत के उमराह पर जाने वाले तीर्थयात्रियों से की बातचीत
इस दौरान ईरानी और उनके प्रतिनिधिमंडल ने पिछले साल हज यात्रा में भारतीयों की निस्वार्थ सेवा करने वाले भारतीय स्वयंसेवकों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भारत के उमराह पर जाने वाले तीर्थयात्रियों से भी बातचीत की।
ईरानी ने कहा, उनकी सऊदी यात्रा अगले साल भारत से हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए मददगार साबित होगी। इससे उन्हें आवश्यक जानकारी प्रदान करने में मदद मिलेगी। भारत सरकार हज यात्रा पर जाने वाले भारतीय मुसलमानों को सुविधाएं और सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
ये भी पढ़ें:
Ujjain News: महाकाल के 5 लाख लड्डुओं से अयोध्या में लगेगा भोग, तैयारियां शुरू
Panchak January 2024: सावधान कल से शुरु हो रहे हैं मृत्यु पंचक, पांच दिन तक रहना होगा सतर्क
Solar Electricity: सोलर बिजली महंगी हो सकती है, उपभोक्ता देंगे इतना चार्ज
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें