Advertisment

Sleeping Chart : महिलाओं और पुरुषों में कितनी नींद है जरूरी, पढें पूरा स्लीपिंग चार्ट

Sleeping Chart : महिलाओं और पुरुषों में कितनी नींद है जरूरी, पढें पूरा स्लीपिंग चार्ट sleeping-chart-how-much-sleep-is-necessary-for-women-and-men-read-the-complete-sleeping-chart-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Sleeping Chart : महिलाओं और पुरुषों में कितनी नींद है जरूरी, पढें पूरा स्लीपिंग चार्ट

नई दिल्ली। Sleeping Chart: एक स्वस्थ्य व्यक्ति के लिए नींद बेहद जरूरी होती है। health news कई लोग ऐसे होते हैं जो 8—8 घंटे सोते हैं। healthy tips तो कोई बमुश्किल 4 से 5 घंटे की ही नींद लेता है। पर क्या आप जानते हैं एक व्यक्ति को स्वस्थ्य रहने या एक स्वस्थ्य व्यक्ति के लिए कितनी नींद जरूरी होती है। यदि नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि महिलाओं, पुरुषों और बच्चों में कितनी नींद लेना है जरूरी।

Advertisment

अच्छी नींद बढ़ाती है इम्युनिटी —
जानकारों की माने तो एक स्वस्थ्य (STRESS) व्यक्ति के लिए 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी होती है। ये बातें कई रिसर्च में सामने आई है कि अच्छी नींद आपके शरीर की इम्यूनिटी को तो बूस्ट (boost immunity) करती ही हैं साथ ही शरीर को कई बीमारियों से भी बचाती हैं।

नींद न आने के ये हो सकते हैं कारण —
आपको बता दें लोगों में अनिद्रा के पीछे कई कारण हो सकते हैं। स्लीप एप्निया, डिहाइड्रेशन, रात में कैफीन (caffeine at night)का अधिक सेवन करने से और निष्क्रिय लाइफस्टाइल (inactive lifestyle) की वजह से नींद न आने की शिकायत हो सकती है। तो वहीं कुछ लोगों को रात में मोबाइल और टीवी देखने की आदत भी होती है। जिसके कारण लोगों को नींद नहीं आती।

अनिंद्रा से बढ़ सकती हैं कई समस्याएं —
एक तरफ भरपूर नींद व्यक्ति को एनर्जी देने के साथ—साथ स्वस्थ्य रखती है। तो वहीं दूसरी ओर अनिंद्रा से कई तरह की समस्याएं भी लोगों को घेरने लगती हैं। विशेषज्ञों की मानें तो अनिंद्रा यानि रात की कम नींद आपकी सेहत को बिगाड़ सकती है। नींद की कमी होने से हार्ट अटैक (heart attack),मानसिक समस्याएं (mental problems),डायबिटीज, ब्रेस्ट कैंसर और हड्डियों में कमजोरी होने का खतरा बढ़ने का डर रहता है।

Advertisment

क्या नींद न आना बीमारी है (Sleeplessness is a disease) —
आपको बता दें जानकारों का मानना है कि यदि आपको नींद नहीं आती है तो ये कोई आम बात नहीं बल्कि एक बीमारी का संकेत हो सकती है। इसे दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों (home remedies) को अपना सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यदि आपको भी अनिंद्रा की शिकायत है तो इसके लिए घरेलू उपचार के रूप में अल्सी के बीज के पाउडर और काला गोंद का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए इन दोनों का पाउडर बना लें। फिर एक चम्मच अलसी पाउडर में एक चुटकी काला गोंद को मिला लें। फिर उसे सुबह-शाम सेवन करने आपको फायदा समझ में आने लगेगा।

ये रहा स्लीपिंग चार्ट: (sleeping chart)
आपको बता दें नेशनल स्लीप फाउंडेशन (National sleep foundation) के मुताबिक उम्र के अनुसार एक व्यक्ति को नींद की जरूरत घटती और बढ़ती रहती है। जी हां एक बच्चे के जन्म लेने पर उसे नींद की जरूरत अलग समय की होती है तो वहीं एक महिला, पुरूष और वयस्क को छुट्टियों की जरूरत अलग—अलग होती है। तो चलिए जानते हैं कि एक नवजात शिशु से लेकर 60 साल की उम्र तक व्यक्ति को कितनी नींद की आवश्यकता होती है।

इस उम्र में अलग—अलग नींद —
जानकारों की मानें तो टीन एज में 8 से 10 घंटे की नींद की जरूरी होती है तो वहीं ये जो रूटीन के हिसाब से कभी ज्यादा और कभी कम भी हो सकती है।
18 से 60 साल तक के लोगों की नींद 18 साल और इससे ज्यादा उम्र में 7 घंटे की नींद लेते हैं। वहीं 60 से ज्यादा उम्र के लोगों को कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

Advertisment

स्लीपिंग चार्ट —
न्यू बॉर्न बेबी(New born baby)                  2 से 16 घंटे की नींद है जरूरी
1से 2 साल का बच्चे की नींद                        11 से 14 घंटे की नींद होती है जरूरी
3 से 5 साल के बच्चे को                               10 से 13 घंटे की नींद सोना चाहिए
6 से 9 साल का बच्चे को                             9 से 12 घंटे की नींद है जरूरी।

Bansal News health tips Life style sleep time for kids sleep time for man sleep time for teenager sleep time for women sleeping-chart
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें