Advertisment

Haryana Poisonous Liquor: फिर जहरीली शराब के सेवन से 6 लोगों ने तोड़ा दम, जानें क्या है मामला

हरियाणा के यमुनानगर जिले में पिछले दो दिनों में संदिग्ध तौर पर जहरीली शराब के सेवन के कारण छह लोगों की मौत हो गई है।

author-image
Bansal News
Haryana Poisonous Liquor: फिर जहरीली शराब के सेवन से 6 लोगों ने तोड़ा दम, जानें क्या है मामला

चंडीगढ़। Haryana Poisonous Liquor: हरियाणा के यमुनानगर जिले में पिछले दो दिनों में संदिग्ध तौर पर जहरीली शराब के सेवन के कारण छह लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अभी जांच चल रही है और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है लेकिन मौतों का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Advertisment

जानें क्या है पूरा मामला

यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गंगा राम पूनिया ने देर शाम ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया, ‘‘हमें बुधवार दोपहर एक अस्पताल से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली। इसे संदिग्ध जहरीली शराब से मौत का मामला बताया गया।’’जांच के दौरान पुलिस को जिले के दो गांवों से जानकारी मिली कि तीन अन्य लोगों का मंगलवार को और दो और लोगों का बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया।

एसपी ने दी जानकारी

एसपी ने बताया कि पुलिस इन पांच मामलों के साथ-साथ अस्पताल द्वारा सूचित किये गये मामले को भी संदिग्ध जहरीली शराब के सेवन के कारण मौत का मामला मान रही है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Haryana News, Poisonous Liquor, Yamuna nagar, Big News

Yamuna nagar poisonous liquor Haryana NEWS BIG NEWS​
Advertisment
चैनल से जुड़ें