Advertisment

Naxalites Surrender: CG में सक्रिय 6 नक्सलियों का Andhra Pradesh में सरेंडर, बस्तर में 3 महीने में मारे गए 80 माओवादी

Naxalites Surrender in CG: बस्तर के किस्टाराम और कोंटा एरिया कमेटी में सक्रिय 6 नक्सलियों ने आंध्र प्रदेश में सरेंडर कर दिया है।

author-image
Bansal news
Naxalites Surrender: CG में सक्रिय 6 नक्सलियों का Andhra Pradesh में सरेंडर, बस्तर में 3 महीने में मारे गए 80 माओवादी

हाइलाइट्स

  • आंध्र प्रदेश में 6 नक्सलियों का सरेंडर
  • 6 नक्सलियों में 3 महिलाएं शामिल
  • बस्तर में सक्रिय थे 6 नक्सली
Advertisment

Naxalites Surrender in CG: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक बढ़ने से पुलिस एक्शन में आ गई है। राज्य के जिलों से आए दिन कोई न कोई नक्सलियों (Naxalites Surrender in CG) के साथ मुठभेड़ की खबरें सामने आती रहीं हैं।

बीते 3 महीने के भीतर 80 नक्सली मारे गए हैं। इसी बीच बस्तर के किस्टाराम और कोंटा एरिया कमेटी में सक्रिय 6 नक्सलियों (Naxalites Surrender in CG) ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में सरेंडर कर दिया है। इनमें 3 महिलाएं शामिल हैं।

बता दें कि पुलिस ने नक्सलियों (Naxalites Surrender in CG) को पकड़ने के लिए 19 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। इनमें से 1 पर 5 लाख, 3 पर 4-4 लाख और 2 नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम था।

Advertisment

इन नक्सलियों ने किया सरेंडर

मिथिलेश- मिथिलेश उर्फ राजू, किस्टाराम एरिया कमेटी का सचिव है, जिसे पकड़ने के लिए 5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। राजू पिछले 18 सालों से नक्सल संगठन में सक्रिय था, जो कि 30 से ज्यादा वारदातों में शामिल रह चुका है।

बारसे मासा- किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्य बारसे मासा पर 4 लाख रुपए की इनाम घोषित थी। ये करीब 3 मुठभेड़ों में शामिल रह चुका है। इस पर कई थानों में मामले दर्ज हैं।

वेट्टी भीमा- 4 लाख रुपए का इनामी वेट्टी भीमा किस्टाराम एरिया कमेटी का सदस्य है। भीमा करीब 25 वारदातों में शामिल था।

Advertisment

वंजाम रामे- किस्टाराम एरिया कमेटी की सदस्य वंजाम रामे पर 4 लाख रुपए इनाम घोषित थी। रामे पिछले 15 सालों से संगठन से जुड़ी हुई थी।

डूडी सोनी- पार्टी सदस्य डूडी सोनी को पकड़ने के लिए 1 लाख रुपए इनाम घोषित थी। डूडी नक्सलियों की चेतना नाट्य मंडली में शामिल थी। ये युवाओं को संगठन में शामिल करवाने का काम करती थी।

मड़कम सुक्की- मड़कम सुक्की भी पार्टी की सदस्य है, जिस पर 1 लाख रुपए इनाम घोषित थी। ये भी कई सालों से संगठन से जुड़ी हुई थी।

Advertisment

16 अप्रैल को मारे गए थे 29 नक्सली

16 अप्रैल को कांकेर डीआरजी (DRG) और बीएसएफ (BSF) की एक संयुक्त टीम की ओर से जिले के छोटेबेटिया पुलिस स्टेशन सीमा क्षेत्र में एक तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

इस दौरान छोटेबेटिया पुलिस थाना क्षेत्र के बीनागुंडा-कोरागुट्टा जंगलों के पास नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई थी। इस मुठभेड़ में पुलिस ने 29 नक्सलियों को मार गिराया था।

इससे पहले बीजापुर की मुठभेड़ में भी 13 नक्सली मारे गए थे।

ये भी पढ़ें: CG News: बिलासपुर में PM Modi और Amit Shah की फोटो को एडिट कर बनाया भगवान, बीच में लगाई महिला की आपत्तिजनक फोटो

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में बारिश और ओलावृष्टी की चेतावनी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें