Advertisment

MP Election result 2023: ग्वालियर-चंबल में कांग्रेस से BJP में आए छह विधायक हारे, सात जीते

भाजपा ने सिंधिया के गढ़ माने जाने वाले ग्वालियर चंबल क्षेत्र की 34 सीट में से 18 सीट जीतीं, जबकि कांग्रेस को 16 से संतोष करना पड़ा।

author-image
Bansal News
MP Election result 2023: ग्वालियर-चंबल में कांग्रेस से BJP में आए छह विधायक हारे, सात जीते

भोपाल।MP Election result 2023: भाजपा 2023 के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की 34 सीट में से आधे से अधिक सीट जीतने में सफल रही, लेकिन 2020 में कांग्रेस से बगावत कर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हुए कई नेताओं को इस बार हार का सामना करना पड।

Advertisment

मार्च 2020 में 22 विधायकों के विद्रोह के कारण कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई थी। वे बाद में सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे, जो उस समय सत्ता में वापस आ गई थी।

18 पर बीजेपी, 16 पर कांग्रेस

इस बार के चुनाव में भाजपा ने सिंधिया के गढ़ माने जाने वाले ग्वालियर चंबल क्षेत्र की 34 सीट में से 18 सीट जीतीं, जबकि कांग्रेस को 16 से संतोष करना पड़ा।

सिंधिया ने इस क्षेत्र में 85 रैलियां और रोड शो किये। इस क्षेत्र पर कई शताब्दियों तक उनके परिवार का शासन था।

Advertisment

कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं में डबरा से इमरती देवी, मुरैना से रघुराज सिंह कंसाना, अशोकनगर से जजपाल सिंह जग्गी, बदनावर से राजवर्धन सिंह प्रेम सिंह दत्तीगांव, पोहरी से प्रदेश मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा और बमोरी से महेंद्र सिसोदिया चुनाव हार गए हैं।

ये दिग्गज नेता जीते

वहीं, जीतने वालों में ग्वालियर से प्रद्युम्न सिंह तोमर, सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत, सांची से डॉ. प्रभुराम चौधरी, सांवेर से तुलसीराम सिलावट के अलावा मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव, हाटपिपलिया से मनोज चौधरी और भितरवार से मोहन सिंह राठौड़ शामिल हैं।

बीजेपी ने 6 नेताओं को नहीं दिया था टिकट

2020 में पाला बदलने वाले सिंधिया के करीबी माने जाने वाले 19 लोगों में से भाजपा ने इस बार छह को टिकट देने से इनकार कर दिया, जिनमें जसवंत जाटव, ओपीएस भदौरिया, गिरिराज धनोतिया और मुन्नालाल गोयल शामिल हैं।

Advertisment

शेष 13 के लिए यह मिश्रित परिणाम रहा, क्योंकि उनमें से छह हार गए। कांग्रेस ने 2018 के चुनाव में 26 सीट जीती थीं, जबकि भाजपा और बहुजन समाज पार्टी क्रमशः सात और एक सीट पर विजयी रही थी।

ये भी पढ़ें: 

Ratlam News: MP विधानसभा में नई पार्टी की एंट्री, जमीन आंदोलन से MLA बना आदिवासी मजदूर

First Woman Pilot: जानें कौन हैं नौसेना की पहली महिला पायलट, बहुत छोटी उम्र में ही तय कर लिया था लक्ष्य

Advertisment

Travel and Tourism: दक्षिण भारत के इस राज्य को बनायें अपना अगला डेस्टिनेशन, अभी बना लें घूमने का प्लान

First Woman Pilot: जानें कौन हैं नौसेना की पहली महिला पायलट, बहुत छोटी उम्र में ही तय कर लिया था लक्ष्य

Mizoram Election Result 2023: अब मिजोरम में ZPM की सरकार, आज CM जोरमथंगा दे सकते हैं आज इस्तीफा

MP election result 2023, Six MLAs who joined BJP from Congress lost, seven Six MLA wins elections in Gwalior-Chambal

MP Election Result 2023 seven Six MLA wins elections in Gwalior-Chambal Six MLAs who joined BJP from Congress lost
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें