Advertisment

Mohali Jhula Accident: 3 सेकेंड में 50 फुट की ऊंचाई से गिरा झूला, मच गई चीख पुकार और भगदड़, बिग ब्रेकिंग

पंजाब में मोहाली जिले के फेज-आठ स्थित दशहरा मैदान में रविवार शाम एक ऊंचा झूला टूट कर गिर जाने से छह लोग घायल हो गए।

author-image
Bansal News
Mohali Jhula Accident: 3 सेकेंड में 50 फुट की ऊंचाई से गिरा झूला, मच गई चीख पुकार और भगदड़, बिग ब्रेकिंग

मोहाली। Mohali Jhula Accident  पंजाब में मोहाली जिले के फेज-आठ स्थित दशहरा मैदान में रविवार शाम एक ऊंचा झूला टूट कर गिर जाने से छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Advertisment

जानें पूरी घटना

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए मोहाली के फेज-छह में स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि रविवार का अवकाश होने के कारण मेले में भीड़ थी। आपको बताते चलें कि, यह हादसा दशहरा ग्राउंड पर लगे मेले से सामने आया है जहां पर 50 फुट ऊंचे झूले पर करीब 50 लोग बैठे थे। जहां पर अचानक आसमान में घूम रहा झूला जोर के झटके के साथ गिर गया जिसमें कई लोगों को चोटें आई है। घायलों को सिविल अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। किसी की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है।

[video width="320" height="580" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Video-2022-09-05-at-09.28.20.mp4"][/video]

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया 

आपको बताते चलें कि, इस घटना को लेकर वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि, यहां कोई एंबुलेंस, PCR की सहूलियत नहीं थी। इनके (मेले वालों के) बाउंसर घटना के 20 मिनट बाद शराब पीकर आए थे। महिला मुखिया कहती है कि घटना में कोई मरा तो नहीं है। यह (मेला) बिना किसी सुरक्षा, आपातकालीन व्यवस्था के चल कैसे रहा है? हम लोग यहां रात भर रुकेंगे।

Advertisment

मामले की जांच शुरू

यहां पर घटना को लेकर डीएसपी हरसिमरन सिंह बल ने कहा कि 'उन्हें शो आयोजित करने की अनुमति थी। मामले में अगर उनकी ओर से कोई गलती हुई है तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमने सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

Chandigarh News in Hindi Chandigarh Hindi Samachar Latest Chandigarh News in Hindi Punjab news mohali latest news mohali news mohali police Punjab News Update swing breaks in mohali मोहाली में झूला टूटा
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें