/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/National-Bansal-News.jpeg)
नयी दिल्ली, 30 दिसंबर (भाषा) अंतरिक्ष विभाग के सचिव सिवन के. का कार्यकाल 14 जनवरी 2022 तक बढ़ा दिया गया है। कार्मिक मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई।
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने अंतरिक्ष विभाग के सचिव एवं अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष सिवन का कार्यकाल एक साल बढ़ाने को मंजूरी दी।
उनका कार्यकाल 14 जनवरी 2021 को पूरा होने जा रहा था, जिसे 14 जनवरी 2022 तक विस्तार दिया गया है।
भाषा शफीक अविनाश
अविनाश
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें