Advertisment

Vidisha borewell News: सिरोंज में खुले बोरवेल में गिरी ढाई साल की मासूम, निकालने के प्रयास जारी

MP Vidisha borewell News: विदिशा के सिरोंज में 20 फीट गहरे बोरवेल में बच्ची गिर गई है।

author-image
Preeti Dwivedi
Vidisha borewell News: सिरोंज में खुले बोरवेल में गिरी ढाई साल की मासूम, निकालने के प्रयास जारी

विदिशा । Vidisha borewell: मध्यप्रदेश में बोरवेल में बच्चों के गिरने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं नले रहा। ताजा खबर के अनुसार विदिशा के सिरोंज में 20 फीट गहरे बोरवेल में बच्ची गिर गई है। जानकारी के अनुसार बोरवेल खुला पड़ा था। खबर मिलने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा है। जहां बच्ची को निकालने का प्रयास जारी है। बच्ची का नाम अस्मिता बताया जा रहा है।  बीते दिनों सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने सख्त बोरवेल को लेकर सख्त निर्देश दिए थे।

Advertisment

इसके बाद भी लोग इसे गंभीरता से नहीं लिया है। पूरी घटना सिरोंज के पथरिया गांव की बताई जा रही है। बच्ची का रेस्क्यू जारी है। बारिश का मौसम होेने से जल्दी रेस्क्यू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन का अमला मौके पर मौजूद है। घटना सुबह 10 बजे की बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार बच्ची अभी रिस्पोंस कर रही है। इस मामले में मंत्री विश्वास सारंग ने प्रशासन से बात की है। साथ ही हर रही की अपडेट देते रहने की हिदायत दी है।

vidisha me borewell me giri masoom vidisha borewell news mp hindi news MP Breaking News
Advertisment
चैनल से जुड़ें