Advertisment

Latest Updates: MP-CG-UP समेत 12 राज्यों में आज से SIR, छठ महापर्व में शामिल हो सकते हैं PM, CM मोहन-विष्णु के कार्यक्रम

Latest Updates 28 October: 28 अक्टूबर 2025 से मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश समेत 12 राज्यों में SIR शुरू होगा। पीएम नरेंद्र मोदी छठ महापर्व में शामिल हो सकते हैं। MP के सीएम मोहन यादव और CG के सीएम विष्णुदेव साय क्या करेंगे।

author-image
Rahul Garhwal
SIR in 12 states of the country mp cg up PM Modi Chhath Mahaparva CM Mohan Yadav Anugunj 28 october hindi news

Latest Updates 28 October: 28 अक्टूबर, मंगलवार को देश-विदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में क्या-क्या होगा। ये रहे अपडेट्स…

Advertisment

MP-CG-UP समेत 12 राज्यों में आज से SIR

sir ec

बिहार के बाद देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट अपडेट होगी। चुनाव आयोग ने सोमवार को बताया था कि इन राज्यों में वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR 28 अक्टूबर से शुरू होगा और 7 फरवरी को खत्म होगा। 103 दिन के प्रोसेस में वोटर लिस्ट का अपडेशन होगा। नए वोटरों के नाम जोड़े जाएंगे और वोटर लिस्ट में सामने आने वाली गलतियों को सुधारा जाएगा। MP-UP-CG समेत 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की वोटर लिस्ट मंगलवार रात 12 बजे के बाद फ्रीज हो गई थी।

छठ महापर्व में शामिल हो सकते हैं PM मोदी

pm modi delhi

दिल्ली में इस बार छठ महापर्व पर पीएम मोदी 28 अक्टूबर की सुबह वासुदेव घाट पर पूजा-अर्चना में शामिल हो सकते हैं। वे उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देंगे। इस मौके पर एलजी बीके सक्सेना, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सीएम रेखा गुप्ता के अलावा केंद्रीय और मंत्रिमंडल के कई मंत्री भी रहेंगे।

अनुगूंज का शुभारंभ करेंगे MP के सीएम मोहन यादव

cm mohan mp

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार, 28 अक्टूबर को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम “अनुगूंज” का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। यह आयोजन शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, शिवाजी नगर में शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में जनजातीय कल्याण मंत्री कुंवर विजय शाह और स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

Advertisment

CG के सीएम विष्णुदेव साय के कार्यक्रम

cg cm sai 20 october

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय छठ महापर्व में शामिल होंगे। इसके बाद रायपुर स्मार्ट सिटी कार्यालय में समीक्षा बैठक लेंगे। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। आत्मनिर्भर भारत अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम साय आत्मनिर्भर समूहों को प्रोत्साहन राशि और सामग्री वितरित करेंगे।

गुरूचरण यात्रा स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम योगी

cm yogi up 28 oct

लखनऊ के याहियागंज में गुरूचरण (जोड़ साहिब) यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। समय सुबह 10 बजे का रहेगा।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

Advertisment
CM Vishnudev Sai SIR in 12 states of the country PM Modi Chhath Mahaparva CM Mohan Yadav launches Anugunj CM Yogi Adityanath Gurucharan Yatra 28 october ko kya hoga
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें