Advertisment

महिला बाल विकास विभाग के दफ्तर में EOW का छापा: 4.98 करोड़ के बर्तन मामले की जांच के लिए कसा शिकंजा

Singrauli EOW Raid Govt Office: महिला बाल विकास विभाग के दफ्तर में EOW का छापा: 4.98 करोड़ के बर्तन मामले की जांच के लिए कसा शिकंजा

author-image
Rohit Sahu
महिला बाल विकास विभाग के दफ्तर में EOW का छापा: 4.98 करोड़ के बर्तन मामले की जांच के लिए कसा शिकंजा

Singrauli EOW Raid Govt Office: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के दफ्तर में ईओडब्ल्यू (EOW) का छापा पड़ने से जिले के अन्य शासकीय दफ्तरों में हड़कंप मच गया है। यह पहली बार है जब जिले में किसी सरकारी दफ्तर में ईओडब्ल्यू ने दबिश दी। ईओडब्ल्यू की टीम 4 करोड़ 98 लाख रुपये के चम्मच, जग, और करछुल की खरीदी में धांधली और आर्थिक अनियमितता की जांच की।

Advertisment

29 जनवरी को हुआ था मामला दर्ज

महिला बाल विकास अधिकारी राजेश राम गुप्ता कार्यालय में मौजूद नहीं मिले, जिसके बाद ईओडब्ल्यू रीवा ने पिछले हफ्ते मीडिया में आई खबर के आधार पर स्वत: संज्ञान लेते हुए 29 जनवरी को मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला

ईओडब्ल्यू इंस्पेक्टर मोहित श्रीवास्तव ने खुलासा किया है कि महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिले की 1500 आंगनबाड़ियों के लिए 4 करोड़ 98 लाख 88 हजार 300 रुपए में बर्तन खरीदे, जिसमें 3100 जग, 629 सर्विस स्पून और 40 हजार 500 चम्मच शामिल हैं। इन बर्तनों की कीमतें बाजार मूल्य से कई गुना अधिक हैं, जैसे कि एक साधारण चम्मच की कीमत 810 रुपए, एक सर्विस स्पून की कीमत 1,348 रुपए और एक जग की कीमत 1,247 रुपए आंकी गई है।

यह भी पढ़ें: इंदौर शहर:के एक अस्पताल में जागते हुए मरीज की गई ब्रेन ट्यूमर सर्जरी,ऑपरेशन हुआ सफल

Advertisment
'नियमानुसार ही हुई खरीदी'

महिला एवं बाल विकास अधिकारी राजेश राम गुप्ता ने आरोपों के जवाब में कहा कि सामान की खरीदी नियमों के अनुसार ऑनलाइन टेंडर के माध्यम से की गई है। वहीं, ईओडब्ल्यू अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं और उन्होंने बताया है कि एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी कर ली जाएगी ¹।

Singrauli Bartan Ghotala Singrauli EOW Raid Govt Office Singrauli EOW Raid
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें