Advertisment

Singham Again Trailer: सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज, रोहित शेट्टी ने रामायण से जोड़ा कनेक्शन, अजय के साथ स्टार्स की भरमार

Singham Again Trailer: सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। रोहित शेट्टी ने रामायण से कनेक्शन जोड़ा है। अजय के साथ स्टार्स की भरमार है।

author-image
Rahul Garhwal
singham again trailer Ajay Devgn Rohit Shetty Film hindi news

Singham Again Trailer: सिंघम अगेन फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 4 मिनट 58 सेकंड का ट्रेलर काफी दमदार है। ये बॉलीवुड के इतिहास का सबसे लंबा ट्रेलर है। इससे पहले किसी भी फिल्म का ट्रेलर 4 मिनट से ज्यादा का नहीं रहा। सिंघम अगेन में रोहित शेट्टी ने रामायण से कनेक्शन जोड़ा है। इसके साथ ही अजय देवगन के साथ बड़े स्टार्स की भरमार है।

Advertisment

https://twitter.com/iTIGERSHROFF/status/1843201568549884214

सिंघम अगेन में नजर आएंगे ये सितारे

सिंघम अगेन में अजय देवगन के साथ करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह और जैकी श्रॉफ नजर आएंगे। विलेन का रोल अर्जुन कपूर ने किया है। ट्रेलर में उनका लुक काफी खतरनाक नजर आया है।

arjun kapoor singham again

क्या है सिंघम अगेन की कहानी ?

Singham Again Trailerसिंघम अगेन के ट्रेलर (Singham Again Trailer) से पता चलता है कि बाजीराव सिंघम और उसकी पत्नी (करीना कपूर) का बेटा टीनेज में आ चुका है। फिल्म में सिंघम की पत्नी को किडनैप कर लिया जाता है। सिंघम अपने बेटे के सामने दावा कर चुका है कि जिससे वो प्यार करता है और जिससे नफरत करता है, उसके लिए कहीं भी जा सकता है। सिंघम अगेन में रोहित शेट्टी की पुलिस फोर्स मिशन को पूरा करने श्रीलंका जाने वाली है।

सिंघम अगेन का रामायण से कनेक्शन

singham again ramayanaरोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन का रामायण से कनेक्शन जोड़ा है। रामायण थीम वाले प्लॉट में सिंघम प्रभु श्रीराम की तरह अपनी पत्नी को बचाने श्रीलंका जाएगा। कॉप यूनिवर्स के पुराने सुपरकॉप्स सिंबा (रणवीर सिंह) और सूर्यवंशी (अक्षय कुमार) भी सिंघम अगेन में नजर आएंगे। ट्रेलर में दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक और स्टंट भरी एंट्री शानदार हैं। ट्रेलर में ही रोहित शेट्टी ने सीटीमार मूमेंट दिए हैं।

Advertisment

लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण की भी एंट्री

Singham Again Trailerसिंघम अगेन में लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। टाइगर श्रॉफ ACP सत्या के किरदार में नजर आएंगे। लेडी सिंघम दीपिका और सत्या अपने गुरू सिंघम से काफी इंस्पायर हैं और इस मिशन में उनकी मदद करेंगे।

बड़े सितारों पर फोकस है सिंघम अगेन

Akshay Kumar Singham Againरोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन के ट्रेलर में सभी सितारों को रिवील कर दिया है। कहानी का पूरा प्लॉट भी बता दिया है। रोहित ट्रेलर में थ्रिल और सस्पेंस छोड़ने की जगह बड़े सितारों के भरोसे फैंस को थिएटर तक लाने की कोशिश कर रहे हैं। सिंघम अगेन रोहित शेट्टी स्पेशल एक्शन और बिग स्टारकास्ट के दम पर धमाका करने को तैयार है।

कब रिलीज होगी सिंघम अगेन ?

singham again movie trailerसिंघम अगेन का ट्रेलर लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। फैंस को सिंघम अगेन का रामायण से कनेक्शन जोरदार लग रहा है। कैमियो दमदार हैं। अर्जुन कपूर को विलेन के रोल में देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं। अब फैंस को सिंघम अगेन के रिलीज होने का इंतजार है। सिंघम अगेन इस दीवाली 1 नवबंर को रिलीज होगी।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: दिल्ली: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने रामलीला में निभाया भगवान परशुराम का किरदार!

पीरियड में कम आता है ब्लड, जानें इसके पीछे क्या होते हैं कारण

सिंघम अगेन हिंदी न्यूज सिंघम अगेन मूवी ट्रेलर लॉन्च सिंघम अगेन मूवी ट्रेलर सिंघम अगेन ट्रेलर रिलीज सिंघम अगेन ट्रेलर सिंघम अगेन अजय देवगन Tiger Shroff Singham Again Singham Again Trailer Youtube Singham Again Trailer Review singham again trailer release Singham Again Trailer Launch singham again trailer hindi news singham again trailer Singham Again Star Cast Singham Again Release Date singham again movie trailer Singham Again Movie Songs singham again hindi news Singham Again Full Movie Singham Again Box Office Collection Prediction Rohit Shetty Singham Again Ranveer Singh Singham Again Kareena Kapoor Singham Again Deepika Padukone Singham Again Arjun Kapoor Singham Again Akshay Kumar Singham Again Ajay devgn singham again ajay devgn
Advertisment
चैनल से जुड़ें