Advertisment

Singer Zubeen Death: बॉलीवुड फेमस सिंगर की ज़ुबीन की हुई मौत, स्कूबा डाइविंग करते हुए गई जान

Singer Zubeen Death: बॉलीवुड में शानदार गाने देने वाले प्रसिद्ध असमिया गायक ज़ुबीन गर्ग का सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान एक दुखद दुर्घटना में निधन हो गया है।

author-image
anurag dubey
Singer Zubeen Death: बॉलीवुड फेमस सिंगर की ज़ुबीन की हुई मौत, स्कूबा डाइविंग करते हुए गई जान

हाइलाइट्स 

  • बॉलीवुड फेमस सिंगर की ज़ुबीन की हुई मौत
  • सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करने गए थे। 
  • असम की आवाज कहे जाते थे जुबीन
Advertisment

Singer Zubeen Death: बॉलीवुड के शानदार गाने देने वाले प्रसिद्ध असमिया गायक ज़ुबीन गर्ग का सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान एक दुखद दुर्घटना में निधन हो गया है। खबरों के अनुसार, सिंगापुर पुलिस ने उन्हें समुद्र से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया था,मगर चिकित्सा देखभाल के बावजूद, डॉक्टर ज़ुबीन को नहीं बचा सके। 
Singer Zubeen Garg Dies In Scuba Diving Accident In Singapore
ज़ुबीन गर्ग: असम की आवाज़ और पूरे भारत के चहेते गायक
ज़ुबीन गर्ग को अक्सर “असम की आवाज़” कहा जाता था। उन्होंने फिल्म 'गैंगस्टर' के सुपरहिट गाने ‘या अली’ से पूरे देश में अपनी पहचान बनाई। यह गाना चार्टबस्टर बन गया था। इसके बाद उन्होंने ‘दिल तू ही बता’ (कृष 3) और ‘जाने क्या चाहे मन’ (प्यार के साइड इफेक्ट्स) जैसे हिट गाने दिए। हिंदी के अलावा, उन्होंने असमिया, बंगाली, नेपाली और कई अन्य भाषाओं में भी गाने गाए। उनकी आवाज़ की खासियत यही थी कि वह हर भाषा और हर दिल तक सीधे पहुँच जाती थी। यही वजह है कि पूरे देश और पड़ोसी देशों में भी उनके चाहने वाले करोड़ों की संख्या में हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1968997354855370893

CM हेमंत बिस्वा शर्मा ने जुबीन की मौत पर जताया दुख 

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा किआज असम ने अपने सबसे प्रिय सपूतों में से एक को खो दिया। ज़ुबीन असम के लिए क्या मायने रखते थे, यह बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। वह बहुत जल्दी चले गए, यह जाने की उम्र नहीं थी। ज़ुबीन की आवाज़ में लोगों को ऊर्जा देने की बेजोड़ क्षमता थी और उनका संगीत सीधे हमारे मन और आत्मा से जुड़ता था। उन्होंने एक ऐसा शून्य छोड़ा है जो कभी नहीं भरेगा। हमारी आने वाली पीढ़ियाँ उन्हें असम की संस्कृति के एक पुरोधा के रूप में याद रखेंगी, और उनकी रचनाएँ आने वाले दिनों और वर्षों में कई और प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रेरित करेंगी। उनके संगीत के अलावा, लोगों के साथ उनका जुड़ाव और उनकी मदद करने का उनका जुनून हमेशा याद रखा जाएगा। मैं उनके साथ अपनी सभी बातचीत को हमेशा संजो कर रखूँगा। वह जादुई आवाज़ हमेशा के लिए खामोश हो गई है। ज़ुबीन के निधन पर मैं अपने साथी नागरिकों के साथ शोक व्यक्त करता हूँ। ज़ुबीन, शांति से आराम करो! आप हमेशा असम के पसंदीदा रॉकस्टार रहेंगे।

https://twitter.com/himantabiswa/status/1968980986924081514

जुबीन राष्ट्र का गौरव थे- अशोक सिंघल

असम सरकार में मंत्री अशोक सिंघल सोशल मीडिया पर गहरा दुख जताते हुए लिखा कि हमारे प्रिय ज़ुबीन गर्ग के असामयिक निधन से गहरा दुःख हुआ। असम ने न केवल एक आवाज़, बल्कि एक धड़कन भी खो दी है। ज़ुबीन दा एक गायक से कहीं बढ़कर थे, वे असम और राष्ट्र का गौरव थे, जिनके गीतों ने हमारी संस्कृति, हमारी भावनाओं और हमारी आत्मा को दुनिया के कोने-कोने तक पहुँचाया। उनके संगीत में, पीढ़ियों को आनंद, सांत्वना और पहचान मिली। उनके निधन से एक ऐसा शून्य पैदा हुआ है जिसे कभी नहीं भरा जा सकता। असम ने अपना सबसे प्रिय सपूत और भारत ने अपने सबसे बेहतरीन सांस्कृतिक प्रतीक खो दिए हैं। उनके परिवार, मित्रों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनकी विरासत सदैव प्रेरणा देती रहे।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Pension Aapke Dwar Yojana: अब नहीं लगाने पड़ेंगे बैंक के चक्कर, MP में बुजुर्गों और दिव्यांगों को अब घर पर मिलेगी पेंशन

— Ashok Singhal (@TheAshokSinghal) September 19, 2025


कैसे हुई ज़ुबीन गर्ग की मौत

नॉर्थ ईस्ट न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, गायक ज़ुबीन गर्ग सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग कर रहे थे। इसी दौरान वे अचानक समुद्र में गिर गए। तुरंत उन्हें बाहर निकाला गया और अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। ज़ुबीन गर्ग को उसी दिन नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्म करना था, लेकिन उससे पहले ही ये दुखद हादसा हो गया।

ज़ुबीन गर्ग कौन थे

ज़ुबीन गर्ग का जन्म 1972 में मेघालय (Meghalaya) में हुआ था। उनका असली नाम ज़ुबीन बोरठाकुर (Zubeen Borthakur) था। उन्होंने 90 के दशक में अपने उपनाम की जगह अपना गोत्र "गर्ग (Garg)" अपनाकर इसे स्टेज नेम बना लिया। 2006 में उन्होंने फिल्म 'गैंगस्टर' का मशहूर गाना ‘या अली’ गाया, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इस गाने की सफलता के बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए गाने गाए, जैसे ‘सुबह सुबह’ और ‘क्या राज है’। ज़ुबीन ने सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि असमिया, बंगाली और कई अन्य भाषाओं में भी गाया। बताया जाता है कि उन्होंने 40 से ज्यादा भाषाओं और बोलियों में गीत रिकॉर्ड किए। लंबे समय तक वे असम के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले गायक माने जाते रहे।

Advertisment

EPFO Passbook claim Facility: ईपीएफओ ने एक्टिव मेंबर्स के लिए किए तीन बड़े बदलाव, एक ही पोर्टल पर मिलेगी सारी सुविधा 


EPFO Passbook claim Facility: ईपीएफओ (EPFO) ने 2.7 करोड़ से ज्यादा एक्टिव मेंबर्स के लिए पासबुक लाइट (Passbook Light), ऑनलाइन एनेक्सर K (Annexure K) और फास्ट क्लेम सेटलमेंट की सुविधा शुरू की है। इन बदलावों से पीएफ (PF) डिटेल्स चेक करना, ट्रांसफर ट्रैक करना और क्लेम्स को तेजी से निपटाना आसान हो जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

assamese news scuba diving zubeen garg zubeen garg death zubeen garg news zubin garg zubeen garg died zubeen garg news today Zubeen zubeen garg dead zubeen garg death news zubeen garg age zubeen garg latest news zubin garg news zubin singer zubin garg death Singapore jubin garg died is zubeen garg died jubin garg dead zubeen garg accident jubin garg death news did zubeen garg died zubeen garg today news how zubeen garg died jubeen garg death zubeen garg dead news zubeen death jubeen garg news is zubeen garg death did zubeen garg die how did zubin garg dead zubeen news zubin garg died zubeen garg recent news zubeen garg is death zubeen garg dies ya ali is zubeen garg dead? zubin garg death news is jubin garg died zubeen garg singapore ‘दिल तू ही बता’ (कृष 3) जाने क्या चाहे मन’ (प्यार के साइड इफेक्ट्स) Zubeen Garg dies in scuba diving who is Zubeen Garg
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें