Advertisment

Bollywood: मुश्किल में घिरे सिंगर यो यो हनी सिंह, रैपर के खिलाफ किडनैपिंग की शिकायत

Bollywood: मुश्किल में घिरे सिंगर यो यो हनी सिंह, रैपर के खिलाफ किडनैपिंग की शिकायत Bollywood: Singer Yo Yo Honey Singh in trouble, complaint of kidnapping against rapper

author-image
Bansal News
Bollywood: मुश्किल में घिरे सिंगर यो यो हनी सिंह, रैपर के खिलाफ किडनैपिंग की शिकायत

Bollywood: जहां कई साल बाद पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह ने इंड्स्ट्री में कमबैक किया, वहीं एक बार फिर सिंगर विवादों में घिर गए है। बताया जा रहा है कि रैपर के खिलाफ किडनैपिंग की शिकायत दर्ज कराई गई है।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक, रैपर यो यो हनी सिंह और उनकी टीम के सदस्यों के खिलाफ एक इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी के मालिक के साथ मारपीट और किडनैपिंग की शिकायत दर्ज की गई है। मुंबई पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, एक शो के कैंसल होने के बाद यह विवाद खड़ा हुआ। हालांकि, इस मामले में अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, विवेक रमन नाम के शख्स ने हनी सिंह और अन्य के खिलाफ मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी है। मुंबई पुलिस ने बताया, "एक इवेंट कंपनी के मालिक विवेक रमन ने हनी सिंह और अन्य के खिलाफ अपहरण, उन्हें बंदी बनाकर रखने और उनके साथ मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है।"

जानिए पूरा मामला

आरोप के अनुसार, रमन ने 15 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में सिंगर के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया था। हालांकि पैसों के लेन-देन में गड़बड़ी के कारण कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। लेकिन कार्यक्रम रद्द होने से हनी सिंह और उसके साथी नाराज हो गए, जिन्होंने बाद में उनका अपहरण कर लिया और उन्हें मुंबई के एक होटल में बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने कहा कि उन्होंने हनी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने और गायक और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी की मांग की।

Advertisment

Indore News: फिल्म एक्टर सोनू सूद शुरू करेंगे राजनीति का सफर!

हनी सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो सिंगर अपने ब्राउन रंग', 'देसी कलाकार' और 'लुंगी डांस' जैसे कई गानों से मशहूर हैं। इसके अलावा हनी सिंह का पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह स्टेज पर झाड़ू लगाने वाले शख्स के गले लगते और उसके साथ डांस करते नजर आए थे।

bollywood kidnapping case Yo Yo Honey Singh
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें