Advertisment

Bhojpuri Actress Akanksha Suicide Case : नंदग्राम से पकड़ा गया आकांक्षा का लिव इन पार्टनर ! परिवार ने लगाया था गंभीर आरोप

बड़ी खबर भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले से सामने आई है जहां पर आरोपी सिंगर समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

author-image
Bansal News
Bhojpuri Actress Akanksha Suicide Case : नंदग्राम से पकड़ा गया आकांक्षा का लिव इन पार्टनर ! परिवार ने लगाया था गंभीर आरोप

मुंबई।Bhojpuri Actress Akanksha Suicide Case इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले से सामने आई है जहां पर आरोपी सिंगर समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वाराणसी पुलिस ने गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र से उसे 12वें दिन पकड़ा है।

Advertisment

एक्ट्रेस की मां ने लगाए थे आरोप

आपको बताते चलें कि, आकांक्षा की मां ने समर सिंह पर बेटी के साथ 3 साल लिव-इन रिलेशनशिप में रह कर धोखा देने का आरोप लगाया था। बताया जा रहा है कि, आरोपी सिंगर समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ NBW जारी हुआ था। उसके खिलाफ कुर्की की तैयारी चल रही थी। इससे पहले लुकआउट नोटिस जारी हुआ था।

विदेश भागने की थी आशंका

आपको बताते चलें कि, यहां पर मामले में पुलिक को आरोपी समर और साथी के विदेश भागने की आशंका जताई जा रही थी। जहां पर माना जा रहा है कि, अभी संजय तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। वह फरार है।

Advertisment

मामले पर डीसीपी ने दी जानकारी

आपको बताते चलें कि, इस मामले में गाजियाबाद के डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि, कल देर रात वाराणसी पुलिस ने गाज़ियाबाद पुलिस के सहयोग से वांछित अभियुक्त समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को ट्रांज़िट रिमांड के लिए गाज़ियाबाद कोर्ट में पेश किया जा रहा है, इसके बाद उसे वाराणसी ले जाया जाएगा।

bhojpuri actress akanksha dubey suicide bhojpuri actress akanksha dubey death bhojpuri actress akanksha dubey commits suicide bhojpuri actress akanksha dubey akanksha dubey news akanksha dubey death news akanksha dubey commits suicide
Advertisment
चैनल से जुड़ें