Advertisment

Singer Nitin Dubey : नितिन दुबे के नए भजन "मेरे मन में हैं राम" ने मचाया धमाल

Singer Nitin Dubey : नितिन दुबे के नए भजन "मेरे मन में हैं राम" ने मचाया धमाल Singer Nitin Dubey's new bhajan Mere Mann Mein Hain Ram has been released vkj

author-image
deepak
Singer Nitin Dubey : नितिन दुबे के नए भजन

Singer Nitin Dubey :छत्तीसगढ़ के माने माने गायक और अभिनेता नितिन दुबे हमेशा अपनी मधुर आवाज को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। हाल ही में एक बार फिर नितिन दुबे चर्चा में आ गए है। नितिन दुबे का राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी भजन मेरे मन में हैं राम रिलिज हुआ है। यह भजन भगवान श्रीराम पर आधारित है। भजन में नितिन दुबे ने अपनी आवाज दी बल्कि संगीत भी दिया है। नितिन दुबे ने भजन की स्क्रिप्ट राइटिंग के साथ साथ अभिनय भी किया है। नितिन दुबे का यह भजन रामनवमीं के मौके को लेकर उनके ऑफीशियल यूट्यूब चौनल पर रिलिज़ किया गया है। भजन के रिलिज होते ही भजन को काफी पसंद किया जा रहा है।

Advertisment

भजन में गायिका और अभिनेत्री शर्मिला बिस्वास का योगदान

नितिन दुबे के श्रीराम भजन में छत्तीसगढ़ की जानी मानी गायिका शर्मिला बिस्वास अलग लुक में नज़र आ रही हैं आपको बता दें कि नितिन दुबे और शर्मिला बिस्वा की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। इस भजन में शर्मिला बिस्वास ने कॉस्ट्यूम डिजाइन और मेकअप का डिपार्टमेंट भी सम्हाला है उनके डिजाइन किए गए लुक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

publive-image

बाल कलाकार सिद्धि दुबे ने दिखाई अपनी प्रतिभा

श्रीराम भजन मेरे मन मे हैं राम में नवोदित बाल कलाकार सिद्धि दुबे ने जबरजस्त अभिनय किया है। सिद्धि दुबे इस से पहले शिव भजन कांवरवाला में अपनी गायिकी और अभिनय की प्रतिभा दिखा चुकी हैं जो कि उनका पहला भजन एलबम था। सिद्धि अभी कथक सीख रही हैं और गायिकी में भी उन्हें काफ़ी रुचि है। आपको बता दें कि सिद्धि दुबे, गायक नितिन दुबे की बड़ी बेटी है। सिद्धि दुबे अपने पिता नितिन दुबे से गायन की ट्रेनिंग ले रही है।

आपाको यह भी बता दें की यह भजन भगवान श्रीराम चन्द्र के जीवन मूल्यों पर आधारित हैं। भजन में आज के परिवेश में राम के जीवन को आत्मसात करने का संदेश दिया गया है। यह भी बता दें किं इस भजन को सुप्रसिद्ध गीतकार और साहित्यकार सनत जी ने लिखा है। वही वीडियोग्राफी निर्देशन और एडिटिंग दीप्तांशु छड़िमली ने की है और सह निर्देशन पोस्टर डिजाइन राहुल विश्वकर्मा ने किया है। इस वीडियो भजन एलबम के क्रिएटिव निर्देशन राम यादव हैं जिन्होंने इस भजन में भगवान श्रीराम की भूमिका भी निभाई है।

Advertisment
nitin dubey song nitin dubey official nitin dubey new song nitin dubey new cg song nitin dubey live nitin dubey cg songs nitin dubey cg song nitin dubey best cg songs nitin dubey all songs nitin dubey all song nitin dubey
Advertisment
चैनल से जुड़ें