Advertisment

Singer Nitin Dubey : युवा कलाकारों के लिए एक रोल मॉडल बन चुके हैं सिंगर नितिन दुबे

author-image
deepak
Singer Nitin Dubey : युवा कलाकारों के लिए एक रोल मॉडल बन चुके हैं सिंगर नितिन दुबे

Singer Nitin Dubey :  सुप्रसिद्ध सिंगर कम्पोज़र एक्टर नितिन दुबे अपने सुपरहिट गीतों और एलबम के माध्यम से आज छत्तीसगढ़ के सबसे ज़्यादा फैन फॉलोइंग वाले सिंगर के रूप मे जाने जाते हैं और वो छत्तीसगढ़ के सिंगर्स में अब तक के सबसे ज़्यादा सब्सक्राइबर वाले सिंगर हैं जिनके निजी यूट्यूब चैनल पे 7 लाख से ज़्यादा सब्सक्राइबर्स और 280 मिलियन से भी ज़्यादा व्यूवरशिप है और इसी कारण एक स्वतंत्र कलाकार के रूप में वो युवाओं के रोल मॉडल बन चुके है। एक वक्त था जब कलाकारों को अपना कैरियर बनाने के लिए बॉलीवुड के तरफ रुख करना पड़ता था लेकिन अब यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म आ जाने के वजह से प्रतिभाशाली कलाकार अपनी स्वतंत्र पहचान बना पा रहे हैं क्योंकि अब उनके पास सोशल मीडिया जैसी बहुत से प्लेटफार्म हैं। ऐसे ही एक स्वतंत्र कलाकार के रूप में नितिन दुबे ने एक के बाद एक सुपरहिट गीत देकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। रायगढ़ वाला राजा, चँदा रे, हाय मोर चाँदनी, का तैं रूप निखारे चंदैनी, हाय रे मोर कोचईपान,गुलमोहर,बर्बाद कर देहे मोला,हाय रे मोर मुनगाकाड़ी, तोर बारात,दिल दे दे दुर्गवाली, हाय रे मोर नीलपरी जैसे कई सुपरहिट गीत देकर उन्होंने इंडिपेंडेंट म्यूजिक को बढ़ावा दिया है जिसके वजह से युवा कलाकार उन्हें अपना रोल मॉडल मानते हैं। वैसे नितिन दुबे को ये सफलता रातों रात नहीं मिली बल्कि उन्होंने इसके किए बहुत संघर्ष किया है।

Advertisment

publive-image
रायगढ़ छत्तीसगढ़ में जन्मे नितिन को गायन की प्रेरणा बचपन मे अपनी माँ कालिंदी दुबे के भजन को सुनकर मिली और पिता परमहंस दुबे की लोक संगीत की गायकी से भी उन्होंने काफी कुछ सीखा और स्कूल की संगीत प्रतियोगिताओं में गाते हुए वो बड़े हुए और अपने टीचर गुलाब राम चौहान से संगीत की बारीकी सीखने लगे,लेकिन उनके टीचर के असामयिक मृत्यु हो जाने के बाद नितिन खुद ही संगीत की किताबों से राग रागिनियों की प्रैक्टिस करने लगे और साथ ही साथ बॉलीवुड के लेजेंडरी गायक किशोर कुमार के गीतों को मंच पर गाने लगे। नितिन ने अपना पहला गीत "मनमोहिनी हे गांव के गोरिया" 2001 में गाया था,लेकिन उन्हें पहचान 2005 में रिलिज़ "हाय मोर चाँदनी" एलबम से मिली। आगे चलकर नितिन ने हिंदी साईं भजन और जगराता के एलबम मुम्बई से रिलिज़ किए, जिसमे की बॉलीवुड सिंगर सुरेश वाडेकर के साथ रिलिज़ एलबम "साईं का सजदा" पूरे इंडिया में सुपरहिट हुआ और नितिन दुबे देश के अलग अलग राज्यों में भजन के शो करने लगे। फिर नितिन अपना यूट्यूब चैनल नितिन दुबे ऑफीशियल खोलकर अपने गीत उस चैनल के माध्यम से रिलिज़ करने लगे और लगातार सुपरहिट गीत देकर छत्तीसगढ़ में आज सबसे ज़्यादा सब्सक्राइबर वाले सिंगर बन गए।वैसे नितिन समय समय पर छत्तीसगढ़ी फिल्मों के लिए भी गाते हैं।"मिस्टर मजनू" और "दिल परदेसी होगे रे" जैसी फिल्मों में नितिन दुबे ने न सिर्फ गाया बल्कि संगीत भी दिया। इसी साल छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े फ़िल्म निर्देशक सतीश जैन ने नितिन को अपनी सुपरहिट फिल्म "चल हट कोन्हों देख लिहि" में "मता दे टूरी " गवाया और ये गीत सुपर डुपर हिट हुआ।

publive-image

नितिन दुबे के द्वारा लगातार एक के बाद एक सुपरहिट गीत देने के वजह से उनके फैंस उन्हें "हिट मशीन" बुलाते हैं। नितिन दुबे को इसी साल IPA के द्वारा मेलोडी किंग का अवार्ड दिया गया और वो छत्तीसगढ़ लोक कला संस्थान से "कला अनमोल रत्न" से भी सम्मानित हैं।भजन के क्षेत्र में उन्हें "साईं आराधना अवार्ड" से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Singer Nitin Dubey raipur Singer Nitin Dubey chhatisghar Singer Nitin Dubey cg raigar wala raja ke singer nitin dubey nitin dubey superstar night nitin dubey stage program nitin dubey song nitin dubey official nitin dubey new song nitin dubey new cg song nitin dubey new nitin dubey live in kodatarai nitin dubey live chanda re nitin dubey live nitin dubey cg songs nitin dubey cg song nitin dubey best live performance nitin dubey all songs nitin dubey all cg song nitin dubey hits of nitin dubey cg singer nitin dubey
Advertisment
चैनल से जुड़ें