Advertisment

Singer Nitin Dubey : सिंगर नितिन दुबे की आवाज से झूमी पाली महोत्सव की अंतिम शाम

Singer Nitin Dubey : सिंगर नितिन दुबे की आवाज से झूमी पाली महोत्सव की अंतिम शाम singer nitin dubey performed pali mahotsav vkj

author-image
deepak
Singer Nitin Dubey : सिंगर नितिन दुबे की आवाज से झूमी पाली महोत्सव की अंतिम शाम

Singer Nitin Dubey : छत्तीसगढ़ के मशहूर गायक और अभिनेता नितिन दुबे आज किसी पहचन की मोहताज नहीं है। सिंगर नितिन दुबे ने राज्य के सबसे बड़े पाली महोत्सव के अंतिम दिन अपनी प्रस्तुती देकर अपनी आवास से हजारों लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। पाली महोत्सव की अंतिम शाम नितिन दुबे की प्रस्तुति दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र था।
publive-image
नितिन दुबे ने महोत्सव में अपनी प्रस्तुति की शुरुआत भजन से की। “बड़ी दूर से आया मैं दर पे तेरे” भजन ने समा बांधा। उसके बाद नितिन दुबे ने अपने ब्लॉकबस्टर गीत “रायगढ़ वाला राजा” गीत की प्रस्तुति दी, जैसे ही उन्होंने “कोरबा के काजल” लाइन गाया। दर्शक की तालियां गूंज उठी और रायगढ़ वाला राजा गीत पर दर्शक नाचने लगे। इसके बाद नितिन दुबे ने अपना बेहतरीन गीत “चँदा रे” गीत प्रस्तुत किया, दिल को छू लेने वाले उनके इस गीत से पाली महोत्सव की अंतिम शाम सुरीली हो गई और दर्शकों और श्रोताओं ने अपने पसंदीदा कलाकार के प्रस्तुति का खूब आनंद लिया। दर्शक दीर्घा में बैठे विधायक द्वय मोहित राम केरकेट्टा, पुरुषोत्तम कंवर, कलेक्टर संजीव झा एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण भी नितिन दुबे के छत्तीसगढ़ी गीतों का खूब आनंद लिया. विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने नितिन दुबे को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Advertisment

publive-image

छत्तीसगढ़ रत्न और बेस्ट प्ले बैक सिंगर के अवार्ड से सम्मानित हो चुके है नितिन दुबे

आपको बता दें कि नितिन दुबे को छत्तीसगढ़ का मान कला के क्षेत्र में बढ़ाने के लिए 12 फरवरी को छत्तीसगढ़ फ़िल्म एसोसिएशन के द्वारा “छत्तीसगढ़ रत्न” से सम्मानित किया गया,साथ ही साथ उन्हें फ़िल्म मिस्टर मजनू के गीत “का तैं रूप निखारे चंदैनी” के लिए बेस्ट प्ले बैक सिंगर का अवार्ड भी दिया गया। एक ही दिन 2 बड़े अवार्ड से सम्मानित होने के बाद नितिन दुबे कोरबा में पहली बार पाली महोत्सव में अपनी लाइव प्रस्तुति देने आए थे और उन्होंने अपनी प्रस्तुति से सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

Singer Nitin Dubey Pali Festival nitin dubey official nitin dubey new song nitin dubey new cg song nitin dubey cg songs nitin dubey cg song nitin dubey best cg songs nitin dubey all songs nitin dubey hits of nitin dubey
Advertisment
चैनल से जुड़ें