Sikkim Tragedy: सिक्किम में भारी बारिश अपना भयानक रूप दिखा रही है। यहां पर वह कहर बनकर लोगों पर टूट रही है। राज्य में लगातार बारिश होने के कारण से जगह-जगह पर भूस्खलन से जनजीवन थम गया है।
सोमवार सुबह भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से नामची जिले के माजुआ गांव में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस कई लोग लापता है, जिनकी तलाश की जा रही है। भारी बारिश और बाढ़ से गांव के कई घर भी टूट गए हैं।
इस घटना के बारे में अधिक जानकारी देते में जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि नामची जिले में यांगंग इलाके में बारिश ने खूब तबाही मचाई है। गांव में राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है।
2 लोगों की मौत
वहीं, अधिकारियों ने आगे बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कुछ घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जबकि बाढ़ से गांव के करीब 7-8 लोग लापता है जिनकी तलाश की जारी है। वहीं इस प्राकृति आपदा से कई घर भी क्षतिग्रस्त हुए है। सिक्किम में आपदा प्रबंधन टीमें पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद लेकर गांव में बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है।
मुंबई में नाबालिग और पिता की मौत
आपक बता दें कि इससे पहले मुंबई में बीती रात हुई भारी बारिश की वजह से कारण विक्रोली में एक मकान का हिस्सा ढह जाने से एक 10 साल के बच्चे और उसके पिता की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि बीएमसी आपदा नियंत्रण के मुताबिक, ये दर्दनाक हादसा रविवार रात करीब 11.15 बजे एक निर्माणाधीन इमारत में हुआ था।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी मुंबई दमकल विभाग को दी थी। उन्होंने बताया कि मुंडेर का कुछ भाग और एक मंजिल का स्लैब गिर नीचे गिर गया था। स्लैब नीचे गिरने के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने 2 लोगों को मलबे से निकाला और बचाव दल के पहुंचने से पहले ही उन्हें एक निजी वाहन में बीएमसी के राजावाड़ी हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया।
ये भी पढ़ें- Suresh Gopi: मंत्री पद छोड़ने पर सुरेश गोपी का बयान, पीएम मोदी के लिए कही ये बड़ी बात