Sikkim News: उत्तर सिक्किम में फंसे हुए 2,400 से अधिक पर्यटकों को बचाया गया

Sikkim News: उत्तर सिक्किम में फंसे हुए 2,400 से अधिक पर्यटकों को बचाया गया

गंगटोक। पिछले तीन दिनों में भारी वर्षा होने से सड़कें बंद हो जाने के कारण उत्तरी सिक्किम के लाचेन और लाचुग क्षेत्र में 60 कॉलेज विद्यार्थियों समेत 2400 से अधिक पर्यटक फंस गये हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राजधानी गंगटोक के लिए रवाना

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने 2464 फंसे हुए पर्यटकों को निकालने के लिए 19 बसों एवं 70 छोटे वाहनों को लगाया है। अब तक तीन बस और दो अन्य वाहन 123 पर्यटकों को लेकर राज्य की राजधानी गंगटोक के लिए रवाना हुए हैं।

World: चीन से छिना ‘विकासशील देश’ का दर्जा, अब कम ब्याज पर नहीं मिल सकेगा लोन

पेगोंग-चुंगथांग में भूस्खलन से सड़क बंद

पेगोंग-चुंगथांग में भूस्खलन से सड़क बंद हो गई, जिससे क्षेत्र में वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। चुंगथांग उप-संभाग के अधिकारियों, जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स और स्थानीय पंचायत के सदस्यों के संयुक्त बचाव अभियान के तहत, क्षेत्र में फंसे 2,413 व्यक्तियों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया।

एक अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार तड़के भूस्खलन हुआ था, जिससे पेगोंग-चुंगथांग इलाके के निवासी और पर्यटक फंस गए थे और उन्हें सहायता की सख्त जरूरत थी। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि सभी पर्यटकों को राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहनों में सिक्किम की राजधानी गंगटोक ले जाया गया।

Ambikapur News: पूरी बोतल गटकने के बाद भी नशा नहीं हो रहा, मिलावट का आरोप लगा शराब के शौकीनों ने काटा बवाल

MP News: क्या वाकई नारी सम्मान योजना के फॉर्म पर मिल रही कचौरी, क्या कहा बीजेपी-कांग्रेस ने

Kajal Aggrawal : फिल्म इंडस्ट्री को बाय-बाय करेगी साउथ एक्ट्रे्स, जानिए क्यों लिया फैसला

18 June Ka Rashifal: रविवार का दिन इनके लिए होगा खास, क्या कहती है आपकी राशि

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article