Advertisment

Sikkim Big Accident: देश के लिए बड़ी क्षति ! सड़क दुर्घटना में सेना के 16 जवान शहीद, पीएम मोदी ने किया दु:ख व्यक्त

author-image
Bansal News
Sikkim Big Accident: देश के लिए बड़ी क्षति ! सड़क दुर्घटना में सेना के 16 जवान शहीद, पीएम मोदी ने किया दु:ख व्यक्त

नयी दिल्ली। उत्तर सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में सेना के 16 जवान शहीद हो गए है जिसकी जानकारी सेना ने दी। चत्तेन से सुबह रवाना होकर थांगू की ओर जा रहे तीन वाहनों के काफिले में शामिल एक ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया।

Advertisment

जाने क्या है पूरा खबर

सेना के अनुसार, यह ट्रक एक तीव्र मोड़ पर मुड़ते समय गहरी खाई में गिर गया। सेना ने कहा, ‘‘उत्तर सिक्किम के जेमा में 23 दिसंबर को सेना के ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से भारतीय सेना के 16 बहादुर जवानों की जान चली गयी। बताते चलें कि, हादसे हादसे के बाद तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला गया. हादसे में तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों की मौत हो गई.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख किया व्यक्त

आपको बताते चलें कि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुर्घटना में जवानों की मौत पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट किया,   ''उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की मौच से गहरा दुख हुआ. राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है.''

पीएम मोदी समेत राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। PM ने जान गंवाने वाले जवानों के परिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की।

Advertisment
road accident सड़क हादसा Indian Army भारतीय सेना सिक्किम 16 जवानों की मौत Army Truck North Sikkim sixteen Jawans died Zema सेना का ट्रक फिसला
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें