Advertisment

SIIMA Awards 2023: दुबई में अवॉर्ड्स सेरेमनी का आयोजन, जूनियर एनटीआर और मृणाल ठाकुर ने जीता दिल

साउथ इंडियन इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 का आयोजन बेहद ही खास रहा है। यहां पर अवॉर्ड सेरेमनी में जूनियर एनटीआर और मृणाल ठाकुर जैसे कई कलाकारों ने जीत हासिल की है।

author-image
Bansal News
SIIMA Awards 2023: दुबई में अवॉर्ड्स सेरेमनी का आयोजन, जूनियर एनटीआर और मृणाल ठाकुर ने जीता दिल

SIIMA Awards 2023 Winners Full List: साउथ के स्टार्स के लिए साउथ इंडियन इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 का आयोजन बेहद ही खास रहा है। यहां पर अवॉर्ड सेरेमनी में जूनियर एनटीआर और मृणाल ठाकुर जैसे कई कलाकारों ने जीत हासिल की है। इसके अलावा अन्य की फुल विनर्स लिस्ट सामने आई है।

Advertisment

RRR -केजीएफ फिल्मों का रहा दबदबा

आपको बताते चलें, इस  साउथ इंडियन इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 का आयोजन इस बार दुबई में किया गया। इस दौरान साउथ के सभी प्रतिभावान सितारों को नवाजा गया। साउथ सिनेमा की 'आर आर आर, केजीएफ 2, सीता-रामम और कांतारा' जैसी फिल्मों ने अपार सफलता हासिल की।

कैटेगरी                    विनर     इंडस्ट्री
    बेस्ट एक्टर       जूनियर एनटीआर- (RRR)     तेलुगू
    बेस्ट एक्ट्रेस        श्रीलीला- (धमाका)     तेलुगू
    बेस्ट डेब्यूटेंट एक्ट्रेस         मृणाल ठाकुर - (सीता-रामम)     तेलुगू
     बेस्ट डायरेक्टर          एसएस राजामौली-  (RRR)      तेलुगू
     बेस्ट एक्टर किटिक्स           रिषब शेट्टी-  (कांतारा)      कन्नड़
     बेस्ट फिल्म           सीता-रामम      तेलुगू
     बेस्ट फिल्म             777 चार्ली      कन्नड़
     बेस्ट निगेटिव रोल            अच्युत कुन्नर (कांतारा)      कन्नड़
      फिल्पकार्ट फैशन यूथ आईकॉन              श्रुति हसन

इस अवॉर्ड्स सेरेमनी में जूनियर एनटीआर को फिल्म 'आर आर आर' के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया है। जबकि बेस्ट डेब्यूटेंट एक्ट्रेस के तौर पर फिल्म 'सीता-रामम' के लिए मृणाल ठाकुर ने बाजी मारी है। इसके अलावा 'कांतारा' स्टार रिषब शेट्टी और अदिवी शेष को बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल क्रिटिक्स कैटेगरी में विजेता घोषित किया गया है।

Advertisment

सीता रामम ने जीता बेस्ट फिल्म का खिताब

आपको बताते चलें, इस SIIMA अवॉर्ड्स के दौरान साउथ की कई फिल्मों को प्रदर्शन हुआ है इस दौरान अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री की फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया है। तेलुगू सिनेमा के आधार पर बेस्ट फिल्म का खिताब दुलकर सलमान की 'सीता-रामम' को मिला है।

यहां पर बेस्ट डायरेक्टर के रूप में एस एस राजामौली को 'आर आर आर' फिल्म के लिए चुना गया। इसके अलावा कन्नड़ सिनेमा की बेस्ट फिल्म के अवॉर्ड से '777' चार्ली को नवाजा गया है।

ये भी पढ़ें

Korba News: थर्मल ड्रोन कैमरे से होगी हाथियों की निगरानी, वन विभाग ने भेजा प्रस्‍ताव

Advertisment

Mumbai Fire News: मुंबई में 12 मंजिला इमारत में लगी आग, 60 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, इतने लोग अस्पताल में भर्ती

Religious pilgrimage sites of MP: ये हैं मप्र के पांच प्रमुख धार्मिक तीर्थ स्‍थल, जो दुनिया भर में हैं प्रसिद्ध

Dunki Release Date: एक्टर किंग खान ने डंकी की रिलीज डेट की अनाउंस, साल के अंत में इस दिन होगी रिलीज

Advertisment

Jammu and Kashmir: बारामूला में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

"Siima awards 2023, junior ntr, mrunal thakur, bollywood news, s s rajamouli, rrr, Siima awards 2023 winners, Siima awards news, south film awards, सीमा अवॉर्ड्स 2023,

सीमा अवॉर्ड्स 2023 south film awards Siima awards news Siima awards 2023 winners s s rajamouli RRR MRUNAL THAKUR junior ntr Bollywood news "Siima awards 2023
Advertisment
चैनल से जुड़ें