Advertisment

कुशल भारतीय श्रमिकों को प्रोत्साहन देने के लिए जापान के साथ समझौते पर हस्ताक्षर

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (भाषा) जापान में कुल 14 क्षेत्रों में कुशल भारतीय श्रमिकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को दोनों देशों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

Advertisment

विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि निर्माण, पोत निर्माण और उद्योग, ऑटोमोबाइल, नर्सिंग, उड्डयन, कृषि, मत्स्यपालन और खाद्य सेवा जैसे क्षेत्रों में कुशल भारतीय श्रमिक जापान में काम कर सकते हैं।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला और जापानी राजदूत सुजुकी सातोशी ने विशिष्ट कौशल वाले श्रमिकों के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।

वक्तव्य के अनुसार इससे भारत से जापान जाने वाले श्रमिकों को प्रोत्साहन मिलेगा।

Advertisment

भाषा यश नीरज

नीरज

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें