/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/Sightful-Screenless-Laptop.jpeg)
Sightful Screenless Laptop: दुनिया में समय के साथ टेक्नोलॉजी बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है। हर दिन इसमें कुछ-न-कुछ नया होता जा रहा है।
कई बार नई टेक्नोलॉजी (Web 3) हमें चौंका देती है। एक बार फिर ऐसा होने जा रहा है जब हमारी खबर पढ़कर आपके होश उड़ने वाले हैं।
[video width="1054" height="728" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/WhatsApp-Video-2024-07-14-at-4.22.38-PM.mp4"][/video]
जी हां दुनिया में टेक्नोलॉजी ने इतनी तरक्की कर ली है जिसका कोई जवाब नहीं है। इस बार Sightful नाम की एक कंपनी ने एक टेक्नोलॉजी के प्रेमियों के लिए एक ऐसा लैपटॉप बनाया है।
जो पहली नजर में देखने पर आपको लैपटॉप लगेगा ही नहीं, क्योंकि इसमें आपको किसी भी तरह की स्क्रीन देखने के लिए नहीं मिलने वाली है।
https://twitter.com/sightful/status/1796231017763848403
ये लैपटॉप बिना स्क्रीन के काम करेगा। आइए हम आपको इसकी डिटेल में जानकारी देते हैं।
क्या है इस नए लैपटॉप का नाम
Sightful कंपनी ने अपना Screenless Laptop बना लिया है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस खास लैपटॉप की जानकारी दी है।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/screen-less-laptop-548x559.webp)
इस नए लैपटॉप का नाम Spacetop G1 रखा गया है। यह लैपटॉप न केवल दिखने में अद्भुत है, बल्कि इसमें कई अद्भुत विशेषताएं भी हैं जो इसे गेम-चेंजर बनाती हैं।
AR Glasses का करता है यूज
Sightful कंपनी ने इस असंभव काम को मुमकिन कर दिया है। 3 साल की कड़ी मेहनत के बाद, उन्होंने Spacetop G1 नाम का दुनिया का पहला AR Laptop पेश किया है जो AR Glasses की मदद से 100 इंच का वर्चुअल डिस्प्ले बनाता है।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/WhatsApp-Image-2024-07-14-at-3.26.27-PM-794x559.jpeg)
केवल आप इस AR Glasses की मदद से ही इसे देख सकते हैं। इसको कई तरह से यूज किया जा सकता है।
Sightful Spacetop G1 की स्पेसिफिकेशन
100 इंच की वर्चुअल स्क्रीन के साथ क्रोम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले इस लैपटॉप में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन QCS8550, KRYO CPU और ग्राफिक्स के लिए ऐड्रेनो 740 जीपीयू का यूज किया गया है।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/WhatsApp-Image-2024-07-14-at-3.26.35-PM-859x365.jpeg)
इस लैपटॉप में 16 GB LPDDR5 Ram और 128 GB UFS3.1 स्टोरेज का इस्तेमाल हुआ है। लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए 2 USB टाइप-C पोर्ट्स, Wi-Fi 7, 5G (नैनो-सिम और ई-सिम सपोर्ट) और ब्लूटूथ वर्जन 5.3 सपोर्ट मिलता है।
लैपटॉप में मिलेगी शानदार बैटरी
इस नए लैपटॉप में 60Wh की बैटरी दी गई है। कंपनी का कहना है कि एक बार फुल चार्ज में बैटरी 8 घंटे तक चलती है।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/laptop-859x427.webp)
इसके खास हिस्से AR Glasses की बात की जाए तो ये ग्लास क्लियर और हाई-रिजॉल्यूशन वाले ओलेड डिस्प्ले पैनल के साथ आता हैं।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1812438585146015975
इसमें एक बिल्ट-इन 5MP कैमरा भी है जो आपको 2592 x 1944 पिक्सल तक के रिज़ॉल्यूशन पर वीडियो कॉल में यूजफुल होता है।
Sightful Spacetop G1 की कीमत
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कंपनी जल्द ही इसे मार्केट में लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है।
https://twitter.com/sightful/status/1806930602337186249
इस कमाल के लैपटॉप की कीमत की बात की जाए तो कंपनी ने 1700 डॉलर (लगभग 1,42,035 रुपये) तय की गई है लेकिन आमतौर पर ये लैपटॉप 1900 डॉलर (लगभग 1,58,745 रुपये) पर रिटेल किया जा सकता है। लॉन्च के बाद इसकी सही कीमत का खुलासा होगा।
यह भी पढ़ें- BSNL की TATA के साथ बड़ी डील: गांवों में मिलेगा फास्ट इंटरनेट, Jio और Airtel की बढ़ी टेंशन, सस्ते होंगे रिचार्ज!
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें