/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/sidhi-jeebh-kati-dadi-pota-Durga-Puja-hindi-news.webp)
हाइलाइट्स
दादी ने पोते के लिए जीभ काटी
मन्नत पूरी हुई तो मां दुर्गा को चढ़ाई जीभ
13 घंटे मंदिर में पड़ी रही महिला
Sidhi Jeebh Kati: सीधी में एक महिला ने मन्नत पूरी होने पर मां दुर्गा के मंदिर में ऐसा काम कर दिया कि उसकी जान पर बन आई। महिला ने अपनी जीभ काटकर मां दुर्गा को चढ़ा दी। महिला 13 घंटे तक खून से लथपथ मंदिर में पड़ी रही। महिला ने अपने पोते के लिए मन्नत मांगी थी कि अगर वो ठीक हो जाएगा तो जीभ काटकर मां दुर्गा को अर्पित करेगी।
सुबह जीभ चढ़ाई, रात में खोला मुंह
महिला ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दुर्गा प्रतिमा के सामने अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी। महिला करीब 13 घंटे तक खून से लथपथ वहीं पड़ी रही। देर रात करीब 11 बजे जब महिला ने अपना मुंह खोला, तो लोगों के बीच ये चर्चा होने लगी कि उसकी जीभ वापस आ गई है। मौके पर भीड़ लगने लगी और भजन-कीर्तन होने लगे।
पोते को हो गया था पैरालाइसिस
कल्लू बाई के पोता अनंत कोल (16) को 1 साल पहले तेज बुखार आया था। वो 6 महीने तक बिस्तर पर रहा। फिर चलने-फिरने में असमर्थ हो गया। डॉक्टरों ने उसे लकवाग्रस्त घोषित कर दिया था। उस वक्त उसकी दादी कल्लू बाई ने मन्नत मांगी कि अगर पोता ठीक हो गया तो वो जीभ काटकर मां दुर्गा को चढ़ाएगी।
महिला की हालत स्थिर
महिला की ऐसी हरकत की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। सीधी के जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने बताया कि महिला की हालत फिलहाल स्थिर है। सिविल सर्जन ने ऐसे कृत्य को बेहद खतरनाक और जानलेवा बताया। उन्होंने लोगों से धार्मिक आस्था के नाम पर अपनी जान जोखिम में नहीं डालने की अपील की है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें