Advertisment

Sidhi Crime : युवक को 3 लोगों ने पीटा, भरे बाजार में मारे लाठी-डंडे

author-image
Bansal News
Sidhi Crime : युवक को 3 लोगों ने पीटा, भरे बाजार में मारे लाठी-डंडे

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रामपुर नैकिन बाजार के गड्डी मोड़ पर एक युवक को तीन से चार लोगों ने जमकर पीट दिया। युवक की पिटाई का किसी व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाकर अभी सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया है। वीडियो में एक युवक को तीन से चार लोग बेल्ट डंडे व पत्थरों से मारपीट करते हुए देखे जा रहे हैं।

Advertisment

बुधवार का ही है यह मामला

प्रत्यक्षदर्शी लाला मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह पूरा मामला आज करीब 1:00 बजे का है जहां रामपुर नैकिन बाजार के गड्डी मोड़ में एक युवक को तीन से चार लोग पीट रहे थे। लेकिन यह जानकारी नहीं लग पाई है कि वह किस कारण से उस युवक को पीट रहे थे और ना ही किसी की अभी तक पहचान हो पाई है। बस यही कह रहे थे कि तुम मेरा पैसा नहीं लौट आओगे तो हम तुम्हें नहीं छोड़ेंगे।

पुलिस को नहीं जानकारी

रामपुर नैकिन थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पांडे ने बताया है कि अभी इस बारे में हमें किसी भी प्रकार की किसी के द्वारा सूचना नहीं दी गई है। और इसे वायरल वीडियो के आधार पर हम मारपीट करने वालों की जांच कर रहे हैं और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

सोशल मीडिया वीडियो वायरल वीडियो बनाया वायरल लाठी-डंडे से युवक को पीटा रामपुर नैकिन युवक को पीटा युवक को 3 लोगों ने पीटा मध्य प्रदेश viral video viral Video made thrashed the youth with sticks thrashed the youth social media Sidhi Crime Rampur Naikin madhya pradesh 3 people thrashed the youth
Advertisment
चैनल से जुड़ें