नई दिल्ली। अभी तक मिथुन Shukra Surya Gochar Effect 2022 राशि में चल रहे शुक्र ने आज mp hindi news राशि परिवर्तन कर लिया है। आपको बता shukra ka rashi parivartan दें बीते 12 जुलाई को शुक्र मिथुन राशि में आए थे। जिसके बाद अब एक बार फिर वे अपनी राशि बदलकर आज कर्क में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार चूंकि शुक्र का ये परिवर्तन मौसम के साथ-साथ व्यक्ति के स्वास्थ्य पर भी असर डालेगा। आइए जानते हैं कैसे।
सफेद वस्तुओं के बढ़ेंगे दाम –
ज्योतिषाचार्य पंडित के अनुसार शुक्र कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। चूंकि कर्क राशि चंद्र की राशि है। जो कि एक शीतल ग्रह है। साथ ही चंद्र सफेद ग्रह प्रधान है जिस कारण शुक्र के इस गोचर काल के दौरान सफेद वस्तुओं जैसे दूध, चावल, शकर आदि के दाम बढ़ेंगे। इसी के साथ शुक्र का गोचर लोगों को स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालेगा।
सूर्य के साथ शुक्र बनाएंगे युति –
आपको बता दें कर्क में पहले से ही सूर्य विराजमान हैं। जिसमें अब शुक्र भी पहुंच गए हैं। जिसके बाद इन्होंने युति बना ली है। जब 17 अगस्त को सूर्य के राशि परिवर्तन करते ही ये यूति टूट जाएगी।
31 अगस्त से बारिश के योग –
आपको बता दें शुक्र की ये स्थिति 31 अगस्त तक रहेगी। यानि शुक्र 31 अगस्त तक इसी राशि में रहेंगे। इस गोचर काल के दौरान लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर बढ़ेगा। बीमारियां बढ़ेंगी। साथ ही इस दौरान उमस भी बढ़ेगी।
इस भाव में बैठे शुक्रा होते हैं अशुभ –
आपको बता दें ज्योतिषाचार्यों की मानें तो कुंडली में चौथे, आठवें और बारहवे भाव में बैठे शुक्र अच्छे नहीं माने जाते। जबकि यदि शुक्र जब अपनी उच्च राशि या स्वराशि में होते हैं। तो इस दौरान ये शुभ फल देते हैं। चूंकि कर्क चंद्र की राशि है और चंद्र जलचर राशि है। जिसके चलते बारिश के योग भी बनेंगे। साथ ही उमस भी बढ़ेगी। शुक्र के असर से मौसम में कभी सर्दी कभी गर्मी बढ़ेगी।
नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।