Advertisment

Shukra ka Gochar 2021 : राहू की नजर होगी शुक्र पर, क्या आप पर भी दिखाएंगे असर

6 सितंबर से तुला राशि में चल रहे शुक्र Shukra ka Gochar 2021 ग्रह जल्द ही अपनी राशि बदलने जा रहे हैं।

author-image
Preeti Dwivedi
Shukra Gochar 2023: सिंह राशि में बनने वाली है इन दो ग्रहों की युति, इन जातकों की लव-लाइफ के लिए समय होगा बेहद खास

नई दिल्ली। 6 सितंबर से तुला राशि में चल रहे शुक्र Shukra ka Gochar 2021 ग्रह जल्द ही अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार सांसारिक सुख, शक्ति के कारक माने जाने वाले शुक्र 2 अक्टूबर को अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। 2 नवंबर तक इसी राशि में रह कर केतू के साथ युति बनाएंगे। इसी दौरान इन पर राहू की दृष्टि भी रहेगी। शुक्र का यह परिवर्तन विभिन्न राशि के जातकों पर भी अच्छा बुरा—प्रभाव छोड़ेंगे। आइए जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां।

Advertisment

सिंह राशि
शुक्र का यह गोचर काल आपके लिए लाभकारी रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता  Shukra ka Gochar 2021 का विकास होगा। वाहन सुख मिल सकता है। परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। करियर के नजरिए से भी यह समय अनुकूल रहने वाला है। निवेश से लाभ होगा।

कर्क राशि —
कर्क राशि वालों के लिए समय अनुकूल है। धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। श्रम के अनुसार आपको फल मिलेगा। जीवन में खुशहाली और समृद्धि आएगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि —
कन्या राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नए मित्र बनेंगे। कार्यों में सफलता हासिल होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा से लाभ के योग बन रहे हैं।

Advertisment

मिथुन राशि —
इस समय विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी पेशा करने वाले को पदोन्नति मिल सकती है। कारोबारियों को फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में माहौल बेहतर रहेगा। इस दौरान आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

शुक्र का राशि परिवर्तन 2021 zodiac change venus zodiac change 2021 venus zodiac change venus transit 2021 Venus Transit venus october 2021 Shukra ka Gochar 2021 mp news hindi MP Live News Hindi Hindi News Channel MP dharam news bansal news today Bansal News bansal mp news today bansal mp news Astrology Today In Hindi Astrology Today
Advertisment
चैनल से जुड़ें