Advertisment

Shukra Ka Gochar 2021 : सावधान! यह ग्रह होने वाला है वक्री, हो जाएं सतर्क

Shukra Ka Gochar 2021 : सावधान! यह ग्रह होने वाला है वक्री, हो जाएं सतर्क shukra-ka-gochar-2021-beware-this-planet-is-going-to-be-retrograde-be-alert

author-image
Preeti Dwivedi
Vakri Budh 2022 : कुछ ही दिनों में व्रकी होने वाला है ये ग्रह, 21 दिन के लिए हो जाएं सतर्क

नई दिल्ली। जब भी कोई ग्रह वक्री होता Shukra Ka Gochar 2021 है तो वह उल्टी चाल चल कर प्रतिकूल प्रभाव दिखाने लगता है। कुछ इसी तरह अगले महीने शुक्र ग्रह भी वक्री होकर उल्टी चाल चलने वाले हैं। जिसमें शुक्र ग्रह 7 से 8 दिसंबर के बीच अपना राशि परिवर्तन करेंगे। पंडित राम गोविन्द शास्त्री के अनुसार शुक्र ग्रह जब वक्री होते हैं तो सभी सांसारिक गतिविधियों को प्रभावित करते हैं। सभी राशि के जातकों के लिए इसकी यही स्थिति रहने वाली है।

Advertisment

ज्योतिषाचार्यों की मानें तो पंचांगों की तिथियां अलग—अलग होने से इनके गोचर में बदलाव हो सकता है। इस परिवर्तन में शुक्र वक्री होेकर उल्टी चाल चलने वाले हैं।

इन तारीखों में बदलेंगे शुक्र —
लाला रामस्वरूप पंचांग के अनुसार 7 दिसंबर 2021 के रात 8:48 पर, पुष्पांजलि पंचांग के अनुसार 8 दिसंबर 2021 को दिन में 3:43 मिनट पर धनु राशि से मकर राशि में जा रहे हैं। वहीं भुवन विजय पंचांग की बात करें तो इसके अनुसार 10 दिसंबर को दिन में 13 – 30 पल पर शुक्र वक्री हो जाएंगे। शुक्र ग्रह के मकर राशि में प्रवेश के बारे में हर पंचांग की अलग-अलग राय है। परंतु अधिकांश पंचांग में 7 या 8 तारीख को इसका मकर राशि में प्रवेश माना गया है।

शुक्र के मकर के प्रवेश के उपरांत विभिन्न राशियों के पर होगा असर —

मेष राशि के जातकों पर प्रभाव —
मेष राशि के जातक जो सरकारी नौकरी में हैं। उनको अतिरिक्त प्रभार प्राप्त हो सकता है। प्रमोशन हो सकता है। अधिकारियों का अतिरिक्त सहयोग प्राप्त हो सकता है। यहां से सीधी दृष्टि से शुक्र सुख भाव को देखेगा। जिसके कारण जातक के सुख में कमी आएगी। इसके अलावा जातक के माता को कष्ट देगा। जनता में जातक की प्रसिद्धि में कमी आएगी।

Advertisment

वृष राशि के जातकों पर प्रभाव —
वृष राशि के जातकों की भाग्य में वृद्धि होगी। जिससे आप खुशी महसूस करेंगे। परंतु इसके अलावा आपका अपने भाइयों से तनाव हो सकता हैं। जिसके चलते मन थोड़ा खिन्न हो सकता है।

मिथुन राशि के जातकों का प्रभाव —
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर अष्टम भाव में होने के कारण दुर्घटना होने पर भी जातक को कोई खास चोट नहीं आएगी। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा कम लाभ मिलेगा। जातक के धन प्राप्ति में बाधा आ सकती है।

कर्क राशि के जातकों का प्रभाव —
कर्क राशि के जातकों में जो अविवाहित हैं उन्हें शादी के बहुत अच्छे सयोंग बनेंगे। इस दौरान आपको प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है।

Advertisment

सिंह राशि के जातकों का प्रभाव —
छठे भाव में शुक्र के होने के कारण जातक के शारीरिक कष्टों में कमी आएगी। शत्रु बनेंगे और खर्चे में कमी आएगी।

कन्या राशि के जातकों का प्रभाव —
कन्या राशि के जातकों के अच्छी शिक्षा दीक्षा का योग बनेगा। परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। पुत्र पुत्रियों से स्नेह प्राप्त होगा परंतु लाभ में कमी आएगी।

तुला राशि के जातकों का प्रभाव —
तुला राशि के जातकों को जनता में सम्मान प्राप्त होगा। माता जी को शारीरिक सुख प्राप्त होगा। माताजी का स्नेह प्राप्त होगा। अगर आप अगर आप सरकारी नौकरी में हैं, तो वहां पर आपको दिक्कत आ सकती है।

Advertisment

वृश्चिक राशि के जातकों पर प्रभाव —
वृश्चिक राशि के जातकों को भाई बहनों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। परंतु आपको भाग्य से कम मदद मिलेगी।

धनु राशि के जातकों पर प्रभाव —
धनु राशि के जातकों को अच्छे धन की प्राप्ति होगी। छोटी मोटी दुर्घटना का भी योग है।

मकर राशि के जातकों पर प्रभाव —
मकर राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी। अविवाहित जातकों के विवाह में बाधा आ सकती है।

Advertisment

कुंभ राशि के जातकों पर प्रभाव —
कुंभ राशि के जातकों के खर्चे में कमी आएगी। कचहरी के कार्यों में विजय प्राप्त होगी। शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी।

मीन राशि के जातकों पर प्रभाव —
मीन राशि के जातकों को धन की प्राप्ति होगी। ऐश्वर्य में वृद्धि होगी। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी। संतान से वाद-विवाद संभव है।

top news Surya Grahan Sutak Timing in india Surya Grahan Sutak Timing Surya Grahan News Surya Grahan Mantra surya grahan kab lagega surya grahan kab hai Surya Grahan ka Cancer Surya Grahan Effect Surya Grahan Date Time And Effect in Hindi Surya Grahan 2021 surya grahan 4 december 2021 surya grahan 4 dec 2021 surya grahan 2021 time surya grahan 2021 in india timings surya grahan 2021 in india surya grahan 2021 date Surya Grahan 2021 surya grahan Sun on Pisces people eclipse effect solar eclipse 2021 Solar eclipse scorpio Pisces rashi par Effects in Hindi Pisces rashi par Effects Pisces MP Samachar in Hindi mp news hindi MP Live News Hindi MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News Hindi Libra Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Gayatri Mantra Effect of solar eclipse on people of Scorpio Effect of solar eclipse on Libra people Effect of solar eclipse on Cancer people Effect of solar eclipse on Cancer bansal news today bansal mp news today bansal mp news 4 december surya grahan 2021 4 december surya grahan 4 december 2021 surya grahan timing 4 december 2021 surya grahan time 4 december 2021 surya grahan sutak timing 4 december 2021 surya grahan 4 dec surya grahan 2021 4 dec 2021 surya grahan
Advertisment
चैनल से जुड़ें