Advertisment

Shukra ka Gochar 2022 : अगले सप्ताह शुक्र छोड़ने वाले हैं अपनी राशि, आपके लिए होंगे शुभ या अशुभ

Shukra ka Gochar 2022 : अगले सप्ताह शुक्र छोड़ने वाले हैं अपनी राशि, आपके लिए होंगे शुभ या अशुभ shukra-grah-gochar-2022-venus-is-changing-zodiac-on-august-thirty-one-will-make-these-three-zodiac-signs-rich-pds

author-image
Bansal News
Shukra Gochar: 42 दिन तक ये जातक उड़ाएंगे मौज, कर्क के शुक्र दिलाएंगे लाभ

नई दिल्ली। अभी तक कर्क राशि में shukra grah ka rashi parivartan चल रहे शुक्र अगले सप्ताह यानि 31 अगस्त को सिंह राशि singh rashi में प्रवेश करने जा रहे हैं। जी हां सुख, समृद्धि और शौर्य के कारक माने जाने वाले शुक्र 31 अगस्त की शाम 4 बजकर 9 मिनट पर अपनी राशि छोड़ देंगे। आपको बता Shukra Grah Gochar 2022 : venus-is-changing-zodiac-on-august-thirty-one-will-make-these-three-zodiac-signs-rich/pds दें शुक्र ग्रह shukra ka gochar का ये परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। तो आइए जानते हैं पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार इस आपके लिए कैसा रहेगा ये परिवर्तन।

Advertisment

ऐसी होती है शुक्र की प्रकृति - shukra ki prakrati
ग्रह मंडल में उपस्थित सभी नौ ग्रहों में से एक शुक्र ग्रह को मंत्री माना गया है। शुक्र ग्रह की अधिपति लक्ष्मी जी हैं। इन्हें एक स्त्री ग्रह माना गया है। सभी ग्रहों की तरह शुक्र ग्रह भी अपना एक असर दिखाते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल कुमार पाण्डेय की मानें तो शुक्र ग्रह से प्रभावित लोगों का भाग्योदय 25 वर्ष की आयु में होता है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस साल के बचे 5 महीनों में शुक्र कबकृकब अपनी चाल बदलेंगे। साथ ही इनसे आपको कैसे सतर्क रहना होगा। आपको बता दें इसकी शुरुआत 6 अगस्त से हो रही है।

इस चीज के लिए हैं कारक shukra ke karak
शुक्र ग्रह ब्राह्मण माने गए हैं। आग्नेय दिशा का यह कारक ग्रह है। पत्नी और प्रेमिका के बारे में विचार करने के लिए शुक्र का विचार किया जाता है। संगीत विद्या के यह कारक है। वीर्य संबंधी रोग शुक्र ग्रह के दूषित होने के कारण होते हैं। साथ ही उनमें जल तत्व की प्रधानता होती है। शुक्र ग्रह का राशि स्वामी वृष और तुला होते है। जब यह गोचर करता हुआ मीन राशि में पहुंचता है तो इसे उच्च का माना जाता है। जब यह कन्या राशि पर पहुंचते हैं तो इससे नीच का माना जाता है। तुला राशि में यह एक से 10 अंश तक मूल त्रिकोण का होता है। सामान्यतया शुक्र को शुभ ग्रह कहते हैं। इस ग्रह से प्रभावित लोगों का रंग गेहूंआ होता है। दक्षिण पूर्व के व्यवसाय आदि के लिए शुक्र का विचार किया जाता है। शुक्र का गुण रजोगुणी है। शुक्र जहां स्थित होता है वहां से सातवें भाव को व दृष्टि से देखता है। बुध और शनि ग्रह शुक्र के मित्र हैं। सूर्य और चंद्रमा शुक्र के शत्रु हैं और अन्य ग्रह से शुक्र का सम व्यवहार है।

ये राशियां होंगी मालामाल -

तुला -

शुक्र का राशि परिवर्तन,  तुला राशि वालों के लिए अमृत के समान होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि के 11वें भाव में शुक्र का गोचर होने वाला है। ऐसे में इस दौरान आपकी आमदनी में बेहिसाब बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही इनकम के नए जरिए आपको मिल सकेंगे। जो  मीडिया या फिर फिल्म लाइन से जुड़े हैं उनके लिए तो ये परिवर्तन विशेष फायदेमंद रहने वाला है। इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। न्यायिक विवादों से आपको छुटकारा मिल सकता है। वहीं फिजूलखर्ची पर रोक लग सकती है।

Advertisment

वृश्चिक -
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। शुक्र इस राशि के 10वें भाव में गोचर करेंगे। जिससे नौकरी और वर्क प्लेस में प्रमोशन की संभावना बढ़ेंगी। अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं तो आपको भरपूर फायदा होगा।

कर्क -
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन करियर में जबरदस्त उछाल लेकर आएगा। दरअसल शुक्र इस राशि के दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जो कि धन और वाणी का भाव होता है।  ऐसे में शुक्र गोचर के दौरान कई जगहों से धन मिलने या फिर कमाने का अवसर आपको मिलेगा।  इसके साथ ही अचानक धन प्राप्ति भी हो सकती है। अगर आप अपना बिजनेस करते हैं तो इस दौरान कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।  वही संतान की तरफ से भी शुभ समाचार मिल सकता है।

साल 2022 के बचे 5 महीनों में शुक्र की चाल —
अगस्त — 6, 31 अगस्त

सितंबर — 24 सितंबर

अक्टूबर — 18 अक्टूबर

नवंबर — 11 नवंबर

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें