Advertisment

Shukra Gochar 2024: इनके लिए खुशियों की बहार लेकर आएगा शुक्र का गोचर, 7 नवंबर से शुरू होंगे अच्छे दिन

Shukra Gochar 2024 Dhanu: इनके लिए खुशियों की बहार लेकर आएगा शुक्र का गोचर, 7 नवंबर से शुरू होंगे अच्छे दिन

author-image
Preeti Dwivedi
Shukra-Gochar-2024-Dhanu

Shukra-Gochar-2024-Dhanu

Shukra Gochar 2024 Dhanu (venus-transit-in-sagittarius) : नवग्रहों की चाल हर महीने बदलती है। सुख समृद्धि के कारक शुक्र 6 नवंबर (shukra gochar in hindi news) गुरुवार को अपनी राशि बदलकर गुरु की राशि धनु में प्रवेश (Good Time) करने जा रहे हैं।

Advertisment

आपको बता दें ज्योतिषीय गणना के अनुसार शुक्र अगले दो महीने में तीन बार फिरकी मारेंगे। चूंकि शुक्र सुख समृद्धि के दाता हैं। ऐसे में जो लोग नया घर खरीदने का सपना देख रहे हैं उन्हें शुक्र का गोचर लाभ (Positive Effects) दिला सकता है।

7 नवंबर को धनु में शुक्र का गोचर (Venus transit)

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार 7 नंवबर गुरुवार को शुक्र ग्रह अपने शत्रु की राशि यानी गुरु की राशि धनु में प्रवेश करने जा रहे हैं। जो एक महीने तक इसी राशि में रहेंगे।

दिसंबर में इस दिन शुक्र करेंगे मकर में प्रवेश

7 नवंबर को धनु (Dhanu me shukra Gochar nov 2024) में आने के बाद शुक्र करीब 50 दिन बाद यानी 29 नवंबर को धनु से मकर में प्रवेश कर जाएंगे।

Advertisment

शुक्र गोचर का सभी 12 राशियों पर असर

ज्योतिषाचार्य की मानें तो शुक्र का उच्च राशि में गोचर सभी राशियों के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। हालांकि शुक्र अपने शत्रु गुरु की राशि में बैठे हैं, लेकिन इससे किसी के लिए अनुकूल असर नहीं पड़ेगा बल्कि इसका सभी राशि वालों के लिए शुभ फल मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Wedding Rituals: हल्दी की रस्म के बाद वर-वधु क्यों नहीं निकलते घर के बाहर, क्या है इसके पीछे का धार्मिक कारण

शत्रु की राशि में पहुंचकर उच्च के होते हैं शुक्र

नवग्रहों में शुक्र एक ऐसा ग्रह है जो अपने शत्रु ग्रह की राशि में उच्च का होता है। चूंकि गुरु की राशि मीन और धनु हैं। इसलिए अभी धनु राशि में पहुंचने पर शुक्र अपने घर में हो जाएंगे। जिसके बाद वे सभी राशियों को शुभ फल देने लगेंगे।

Advertisment

शुक्र के गोचर से बढ़ेंगे सफेद वस्तुओं के दाम

शुक्र वैभव और सांसरिक सुखों का कारक माना जाता है। धनु राशि में शुक्र के गोचर से मेष से लेकर मीन तक सभी राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ तो रहेगा ही। साथ ही इस दौरान सफेद वस्तुओं के दाम भी बढ़ेंगे।

29 दिसंबर तक सफेद वस्तुओं में चांदी, चावल, दूध, दही, घी आदि की कीमतों मेंं उछाल देखने को मिलेगा।

कमजोर शुक्र को मजबूत करने के उपाय

अगर आपकी कुंडली में शुक्र कमजोर हैं तो आपको इसे मजबूत करने के लिए कुछ उपाय (Shukra ke Upay) करने चाहिए। शुक्र सुख और वैभव का प्रतीक हैं। इसे मजबूत करने के लिए आप सफेद वस्तुओं का दान करेंगे तो फायदा होगा।

Advertisment

यदि आप शुक्र को मजबूत करना चाहते हैं तो गले में स्फटिक की माला पहनें। कमजोर शुक्र वालों को हीरा और चांदी धारण करने की सलाह भी दी जाती है।

गुरु और शुक्र पर​स्पर शत्रु घर में

ज्योतिषीय गणना के अनुसार वर्तमान में गुरु अभी शुक्र के घर में हैं। तो वहीं शुक्र भी 7 नवंबर को गुरु के घर में पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope: धनु, मकर, कुंभ और मीन के लिए कैसा बीतेगा ये सप्ताह, किस तारीख में आपके काम होंगे सफल

जनवरी 2025 तक कब-कब बदलेगी शुक्र की चाल

7 नवंबर को शुक्र वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद करीब 50 दिन रहने के बाद ये 29 दिसंबर को मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसमें करीब एक महीने रहने के बाद वे 29 जनवरी को कुंभ में गोचर करेंगे।

गुरु की राशियां

ज्योतिष में गुरु को देवताओं का गुरु माना जाता है। मीन और धनु गुरु की स्वराशि हैं। जब शुक्र गुरु की स्वराशि मीन में जाता है तो वह उच्च के माने जाते हैं।

शुक्र की राशियां

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार वृषभ और तुला शुक्र की स्वराशियां हैं। वर्तमान में गुरु शुक्र की राशि में विराजमान हैं।

यह भी पढ़ें: Shani Vakri 2024: आज से शनि चलेंगे उल्टी चाल, वक्री शनि के प्रभाव से इनके 126 दिन बीतेंगे कष्ट में

Shukra Gochar 2024 Dhanu
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें