Advertisment

Shukra Gochar: 42 दिन तक ये जातक उड़ाएंगे मौज, कर्क के शुक्र दिलाएंगे लाभ

30 मई को शुक्र मि​थुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ​इससे 4 राशियां 42 दिन तक मौज उड़ाएंगी। जानें कौन सी हैं वे राशियां।

author-image
Preeti Dwivedi
Shukra Gochar: 42 दिन तक ये जातक उड़ाएंगे मौज, कर्क के शुक्र दिलाएंगे लाभ

नई दिल्ली। Kark Me Shukra Gochar: अभी तक मिथुन राशि में चल रहे शुक्र आज 30 मई मंगलवार को ​कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र का गोचर 12 राशियों में से कुछ राशियों के लिए लाभ दिलाने वाला है। इसके गोचर से कुछ खास राशियां 42 दिन तक मौज उड़ाएंगीं। तो चलिए पंडित राम गोविंद शास्त्री से जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां।

Advertisment

June Grah Gochar: जून में कौन सा ग्रह, कब बदलेगा अपनी चाल, जानें

शाम 5 बजे शुक्र का गोचर कर्क राशि में

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार अभी तक मिथुन राशि में चल रहे शुक्र 30 मई को शाम 5 बजे कर्क राशि (Kark Me Shukra Gochar) में प्रवेश करेंगे। जो 12 जुलाई की रात 9 बजे तक इसी स्थिति में रहेंगे। यानि 42 दिन तक इसी स्थिति में रहेंगे।

June Bank Holidays: जून में 12 दिन नहीं बदले जाएंगे 2 हजार के नोट, इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

शुक्र गोचर 2023 से किन राशियों को मिलेगा लाभ? Shukra Gochar Effect

मेष राशि

शुक्र का कर्क में गोचर मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी होगा। इस गोचर काल में इन्हें कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। तो वहीं आपके काम से अधिकारी प्रसन्न होंगे। इन दौरान आपको आय में वृद्धि के भी अच्छे संकेत मिलेंगें। अगर आपके घर में तनाव चल रहा है तो वह भी दूर हो जाएगा। इस दौरान पारिवारिक सुख की प्राप्ति हो सकती है।

Advertisment

मिथुन राशि

चूंकि इस राशि यानि मिथुन से शुक्र कर्क में प्रवेश (Kark Me Shukra Gochar) करने जा रहे हैं इसलिए इस ग्रह पर इसका शुभ प्रभाव पड़ सकता है। आपको इस गोचर काल में आय में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। तो वहीं आर्थिक पक्ष मजबूत होने के भी आसार हैं। हालांकि व्यापार में कुछ बदलावों देखने को मिल सकता है। इसके साथ आकस्मिक धनलाभ के भी योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि

चूंकि इस राशि के 9वें भाव में शुक्र गोचर करेंगे। इसलिए इस दौरान वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। आपके कार्यस्थल पर जातक के कन्धों में नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। ये जिम्मेदारी आपको भविष्य में लाभ दिलाएगी। जो अविवाहित जातक विवाह के लिए योग्य साथी की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश पूरी हो जाएगी।

मीन राशि

कर्क राशि में शुक्र का गोचर (Kark Me Shukra Gochar) मीन राशि के जातकों को लाभ दिला सकता है। इस दौरान आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है तो वहीं अगर आप संपत्ति का इंतजार कर रहे हैं तो आपको चल या अचल सम्पत्ति में निवेश के योग बन सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों की जॉब चेंज भी हो सकती है। जिससे आय में वृद्धि होगी। य​दि आप प्रेम प्रसंग में हैं तो आपको थोड़ी समस्याएं आ सकती हैं।

Advertisment

Pandit Dhirendra Shastri Video: क्या आपने कभी पंडित धीरेंद्र शास्त्री को डांस करते देखा है? इस वीडियों में देखें

Shani Dev Upay: शनिदेव को प्रिय है शमी का पौधा ! साढ़े साती और शनि की ढैय्या से सारी बाधाएं होती दूर, जानें ये खास खबर

नोट: इस लेख में दी गई सभी सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

Advertisment
Astrology jyotish shukra gochar effect shukra gochar 2023 kark me shukra ka gochar may gochar 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें