Advertisment

Shukra Gochar: शुक्र की चाल दिखाएगी असर! प्रेम संबंध बढ़ने से दांपत्य जीवन में आ सकती है परेशानी, इन पर हो सकता है असर

Shukra Gochar April 2025 Meen Effect: शुक्र गोचर दिखाएगा असर, प्रेम संबंध बढ़ने से दांपत्य जीवन में आ सकती है परेशानी, इन पर हो सकता है असर shukra gochar 23 april 31 may 2025 meen me shukra ka rashi parivartan effect dhanu singh mesh kanya par asar jyotish upay astrology hindi news pds

author-image
Preeti Dwivedi
Shukra-Gochar-2025-Meen-Rashi-Effect

Shukra Gochar 23 April 2025 Meen Effect in Hindi: हर दिन बदलती ग्रहों की चाल सभी पर असर डालती है। इसी क्रम में सुख समृद्धि और वैभव के कारक शुक्र चार दिन बाद 23 अप्रैल को अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशि पर शुभ अशुभ पड़ेगा।

Advertisment

चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से कि अप्रैल में शुक्र कब उच्च राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ये कब तक उच्च के रहेंगे। शुक्र का गोचर (Shukra Gochar) राशियों पर क्या असर दिखाएगा। हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang) में शुक्र कब उच्च राशि में प्रवेश करेंगे। साथ ही जानेंगे शुक्र के उपाय (Shukra ke Upay)  क्या हैं।

उच्च के शुक्र से कौन रहें सतर्क

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार अपनी उच्च राशि मीन (Shukra ki Uchcha Rashi Meen) में पहुंच कर शुक्र कुछ जातकों को शुभ फल देना शुरू कर देंगे। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र नीच राशि में हैं तो उन्हें इस दौरान बेहद सावधान रहने की जरूरत है।

आपको बता दें कन्या शुक्र की नीच राशि है ऐसे में शुक्र के मीन राशि में गोचर करने पर इन जातकों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। इसके अलावा उच्च राशि मीन में शुक्र का गाचेर धनु,सिंह और मेष राशि को क्रमश: चौथा, आठवां और बारहवां रहेगा। जिससे इनकी परेशानी बढ़ सकती है।

Advertisment

उच्च के शुक्र किसकी चमकाएंगे किस्मत

ज्योतिषाचार्य के अनुसार जिन जातकों की राशि धन मीन है उन्हें शुक्र सांसारिक सुख दिलाएंगे। इसके वैभव में वृद्धि होगी।

शुक्र परिवर्तन से क्या असर होगा

शुक्र परिवर्तन से जातकों के प्रेम संबंध बढ़ सकते हैं। जो उनके जीवन में परेशानी डाल सकते हैं।

दांपत्य जीवन में कलह बढ़ सकती है।

सांसारिक सुखों में कमी आ सकती है।

मानसिक चिंता इस दौरान बढ़ सकती है।

23 अप्रैल से उच्च के हो जाएंगे शुक्र

हिन्दू पंचांग के अनुसार सुख के कारक शुक्र 23 अप्रैल को अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करेंगे। जो 31 मई तक इसी राशि में रहेंगे। ज्योतिष में कोई भी ग्रह जब अपनी उच्च राशि में प्रवेश करता है तो वह सभी जातकों के लिए लिए शुभ फल देने लगता हैं

Advertisment

उच्च के शुक्र से देश पर क्या असर होगा

ज्योतिष में शुक्र गोचर का राशि परिवर्तन बेहद खास माना जाता है। शुक्र के उच्च राशि मीन में गोचर करने पर सांसारिक सुखों में वृद्धि होगी। लोगों सुख के कार्यों में व्यय करेंगे।

 बदलेगी शुक्र की चाल

ज्योतिषीय गणना के अनुसार 27 मार्च तक शुक्र कुंभ राशि में वक्री हो चुके हैं। 27 मार्च से कुंभ राशि में ही मार्गी  हुए। इसके बाद 23 अप्रैल को मार्गी चाल चलते हुए मीन राशि में पहुंचेंगे। चूंकि मीन शुक्र की उच्च राशि है इसलिए इस राशि में पहुंचकर ये उच्च के हो जाएंगे। जो 31 मई तक इसी राशि में गोचर करेंगे।

मिथुन राशि पर शुक्र अस्त का असर

शुक्र अस्त होकर मिथुन राशि वालों के जीवन में बदलाव लेकर आएगा। इन जातकों के परिवार, करियर, पैसों और सेहत पर सकारात्मक बदलाव देखनें को मिलेंगे।

Advertisment

हो सकता है परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो जाए। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको कुछ नए आफर मिल सकते हैं। पैसों को लेकर लापरवाही न करें। आपको कमाई के अच्छे मौके मिल सकते हैं। अगर आप विवाहित हैं तो पति-पत्नी के रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेगीं। मां की सेहत का ध्यान देने की सलाह आपको दी जा रही है।

सिंह राशि पर शुक्र अस्त का असर

सिंह राशि के जातकों पर अस्त शुक्र चुनौतियां लेकर आ सकता है। इनके प्रभाव से आपका साहस, संकल्प, करियर, व्यापार, रिश्तों और सेहत पर पड़ सकता है। हालांकि ये समय आपके लिए विकास की नई राह खोलेगा।

यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव देखनें को मिल सकता है। आपको जॉब में कई सुनहरे मौके मिल सकते हैं।
अगर आप व्यापारी हैं तो आपको व्यापार में विरोधियों से कड़ी टक्कर मिल सकती है।

हालांकि इस दौरान आपका व्यापार बढ़ेगा। यदि लव लाइफ में हैं तो आपको प्यार के मामले में भी दिन सौभाग्यशाली रहेगा। अगर आप अविवाह हैं तो आपको विवाह के रिश्ते मिल सकते हैं।

शुक्र अस्त किसके लिए शुभ रहेंगे 

इसके अलावा तुला, धनु और कुंभ के लिए शुक्र अस्त होकर लाभ दिलाएंगे।

शुक्र के उपाय (Shukra Ke Upay) 

  • शुक्रवार का व्रत रखें।
  • शुक्रवार को सफ़ेद रंग के कपड़े पहनें।
  • शुक्रवार को सफ़ेद चीज़ों का दान करें।
  • शुक्र के मंत्र ‘ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः’ का जाप करें।
  • शुक्र यंत्र को घर में स्थापित करें और नियमित रूप से इसकी पूजा करें।
  • शुक्र को मज़बूत करने के लिए हीरा या जरकन रत्न धारण करें।
  • मां लक्ष्मी की पूजा करें।
  • सफ़ेद गाय को चारा खिलाएं।
  • शुक्रवार को अपने शरीर पर चंदन का लेप लगाएं।
  • शुक्रवार को भगवान शिव की सफ़ेद फूलों से पूजा करें।
  • सफ़ेद स्फटिक की माला पहनें।

jyotish upay shukra gochar effect Astrology Hindi News shukra gochar 23 april 31 may 2025 meen me shukra ka rashi parivartan dhanu singh mesh kanya par asar
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें