Advertisment

Shukra Gochar 2023: 3 नवंबर को नीच राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, इन राशियों को देंगे शुभ फल, पढ़ें मेष से मीन तक पर असर

Shukra Gochar 2023: इन राशियों को देंगे शुभ फल, पढ़ें मेष से मीन तक पर असर, 3 नवंबर को शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

author-image
Preeti Dwivedi
Shukra Ka Gochar 2022 : सुख का कारक शुक्र, अगले 5 महीनों में कब- कब बदलेगा चाल, आप पर क्या होगा असर

Shukra Gochar 2023: नवंबर का महीना शुरू होने वाला है इसी के साथ ग्रहों की चाल भी बदलने लगेगी। महीने के सबसे पहले गोचर के रूप में सुख-समृद्धि के देवता शुक्र कल यानि शुक्रवार को अपनी राशि बदलेंगे। चलिए पंडित अनिल पांडे से जानते हैं कि शुक्र का गोचर किस राशि में होगा। साथ ही इसके राशि परिवर्तन से किसे लाभ होगा और किसे इससे सतर्क रहना होगा।

Advertisment

शुक्र इस दिन करेंगे राशि परिवर्तन

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे (8959594400) के अनुसार कल शुक्रवार यानि 3 नवंबर को शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। जो सभी 12 राशियों पर असर डालेंगे। इसमें कुछ जातकों की किस्मत खुलने वाली है तो वहीं कुछ जातकों को सतर्क रहना होगा। कौन सी हैं वे राशियां जानते हैं।

शुक्र ग्रह की प्रवृति

ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह को राक्षसों का गुरु कहते हैं। शुक्र की विशेषता रखने वाले जातक श्याम वर्ण, कामी, बात कफ प्रकृति वाले, अत्यंत सुंदर, राजस प्रकृति युक्त लीला करने वाले, बुद्धिमान और विशाल नेत्र युक्त स्वरूप वाले होते हैं। शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि का स्वामी होता है। मीन राशि में उच्च का और कन्या राशि में नीच का होता है।

नीच राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र

लाला रामस्वरूप पंचांग के अनुसार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कन्या राशि शुक्र की नीच राशि है। यानि सिंह राशि से कन्या राशि में शुक्र का प्रवेश उसको नीच राशि का बना देता है। लाला रामस्वरूप पंचांग के अनुसार 3 नवंबर को 8:19 दिन से शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेगा तो वहीं इसका ये गोचर 29 नवंबर को 3:57 रात तक रहेगा।

Advertisment

भुवन विजय पंचांग के अनुसार

भुवन विजय पंचांग के अनुसार 2 नवंबर को तीन घटी 42 पल पर शुक्र कन्या राशि में जाएगा। पुष्पांजलि पंचांग के अनुसार शुक्र ग्रह 2 नवंबर को 5:04 रात्रि अंत से कन्या राशि में गोचर करेंगे।

सर्वार्थ सिद्धि योग में होगा शुक्र का गोचर

शुक्र का यह गोचर सर्वार्थ सिद्ध योग में हो रहा है। यह योग अत्यंत शुभ योग होता है। समयानुसार शुक्र विभिन्न ग्रहों के सयोंग के कारण मेष, कर्क, तुला और मकर, राशि वाले जातकों को नीच भंग राजयोग के कारण उत्तम फल देगा। इसी प्रकार 6 नवंबर के बाद सिंह वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को भी उत्तम फल प्राप्त होंगे। पढ़ें राशिवार असर:

मेष राशि

शत्रुओं का विनाश करेगा। कर्ज को कम करेगा। रोगों से मुक्ति दिलाएगा।

वृष राशि

संतान को तकलीफ होंगी। संतान से सहयोग प्राप्त नहीं होगा। छात्रों को पढ़ाई में बाधा पड़ेगी।

Advertisment

मिथुन राशि

जनता में प्रतिष्ठा गिरेगी। माता जी को कष्ट होगा। सुख में कमी आएगी।

कर्क राशि

पराक्रम बढ़ेगा। भाग्य में वृद्धि होगी। भाई बहनों से संबंध अच्छे बनेंगे।

सिंह राशि

6 नवंबर के बाद सिंह राशि के जातकों को शुक्र के उत्तम फल प्राप्त होंगे। धन की वृद्धि होगी।

कन्या राशि

स्वास्थ्य खराब होगा। रोग बढ़ सकते हैं।

तुला राशि

कर्ज में वृद्धि होगी। कचहरी के कार्यों में असफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि

6 नवंबर के बाद धन आने का योग बनेगा।

धनु राशि

कार्यालय में आपको असफलता मिलेगी। पिताजी को कष्ट होगा। सरकार से आपके संबंध खराब होंगे।

Advertisment

मकर राशि

6 नवंबर के बाद भाग्य आपका साथ देगा।

कुंभ राशि

6 नवंबर के बाद आप दुर्घटनाओं से आप बचेंगे।

मीन राशि

जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होगा। विवाह शादी के कार्यक्रमों में बड़ा पड़ेगी।

शुक्र के उपाय

शुक्रवार को मंदिर में जाकर भिखारी के बीच में चावल का दान करना चाहिए।

Shukra Gochar 2023, kanya me shukra ka gochar, Venus will enter the lower zodiac signs virgo tomorrow, shukra gochar 2023 effect, neech ke shukra, kanya me shukra ka gochar, bansal news, शुक्र का गोचर , कन्या में शुक्र का गोचर 2023

शुक्र का गोचर कन्या में शुक्र का गोचर 2023 Venus will enter the lower zodiac signs virgo tomorrow shukra gochar 2023 effect shukra gochar 2023 neech ke shukra kanya me shukra ka gochar Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें