Advertisment

Shukra Gochar 2023: 27 दिन इनके लिए खतरनाक, नीचस्थ हुआ ये ग्रह, कहीं आपकी राशि भी तो नहीं शामिल

Shukra Gochar 2023: 3 नवंबर को शुक्र का गोचर कन्या राशि में हो चुका है। ज्योतिषाचार्य अनुसार 27 दिन तक कुछ जातकों को संभल कर रहना होगा ।

author-image
Preeti Dwivedi
Shukra Gochar : उच्च के शुक्र इनके बनाएंगे बिगड़े काम, प्रमोशन के प्रबल योग

Shukra Gochar 2023: 3 नवंबर को शुक्र का गोचर कन्या राशि में हो चुका है। ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री अनुसार नवंबर के पहले गोचर शुक्र के रूप में बदली शुक्र की चाल लोगों के सुख, समृद्धि पर प्रभाव डालेगी। सिंह से कन्या में प्रवेश करे शुक्र से 27 दिन तक कुछ जातकों को संभल कर रहने की आवश्यकता है। क्योंकि करीब 27 दिन ​तक इस राशि में रहकर शुक्र रहेंगे। इसके बाद 29 नवंबर को एक बार फिर राशि बदलकर तुला में प्रवेश कर जाएंगे।

Advertisment

अभी तक सिंह राशि में चल रहे शुक्र आज से अपनी नीच राशि कन्या में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्य की मानें तो जब भी कोई ग्रह अपनी नीच राशि में प्रवेश करता है तो उसका असर भी सभी राशियों पर पड़ता है। पर ग्रह की नीच राशि वालों को इससे सबसे अधिक सावधान रहने की जरूरत होती है। तो चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे के अनुसार कन्या राशि में शुक्र के गोचर से किसे लाभ औार किस हानि होगी। यानि इसका आप पर क्या असर पड़ेगा।

शुक्र इस दिन करेंगे राशि परिवर्तन

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे (8959594400) के अनुसार 3 नवंबर यानि आज शुक्र कन्या राशि में प्रवेश कर लिया है,जो सभी 12 राशियों पर असर डालेंगे। इसमें कुछ जातकों की किस्मत खुलने वाली है तो वहीं कुछ जातकों को सतर्क रहना होगा। कौन सी हैं वे राशियां जानते हैं।

शुक्र ग्रह की प्रवृति

ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह को राक्षसों का गुरु कहते हैं। शुक्र की विशेषता रखने वाले जातक श्याम वर्ण, कामी, बात कफ प्रकृति वाले, अत्यंत सुंदर, राजस प्रकृति युक्त लीला करने वाले, बुद्धिमान और विशाल नेत्र युक्त स्वरूप वाले होते हैं। शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि का स्वामी होता है। मीन राशि में उच्च का और कन्या राशि में नीच का होता है।

Advertisment

नीच राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र

लाला रामस्वरूप पंचांग के अनुसार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कन्या राशि शुक्र की नीच राशि है। यानि सिंह राशि से कन्या राशि में शुक्र का प्रवेश उसको नीच राशि का बना देता है। लाला रामस्वरूप पंचांग के अनुसार 3 नवंबर को 8:19 दिन से शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेगा तो वहीं इसका ये गोचर 29 नवंबर को 3:57 रात तक रहेगा।

भुवन विजय पंचांग के अनुसार

भुवन विजय पंचांग के अनुसार 2 नवंबर को तीन घटी 42 पल पर शुक्र कन्या राशि में जाएगा। पुष्पांजलि पंचांग के अनुसार शुक्र ग्रह 2 नवंबर को 5:04 रात्रि अंत से कन्या राशि में गोचर करेंगे।

सर्वार्थ सिद्धि योग में होगा शुक्र का गोचर

शुक्र का यह गोचर सर्वार्थ सिद्ध योग में हो रहा है। यह योग अत्यंत शुभ योग होता है। समयानुसार शुक्र विभिन्न ग्रहों के सयोंग के कारण मेष, कर्क, तुला और मकर, राशि वाले जातकों को नीच भंग राजयोग के कारण उत्तम फल देगा। इसी प्रकार 6 नवंबर के बाद सिंह वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को भी उत्तम फल प्राप्त होंगे। पढ़ें राशिवार असर:

Advertisment

मेष राशि

शत्रुओं का विनाश करेगा। कर्ज को कम करेगा। रोगों से मुक्ति दिलाएगा।

वृष राशि

संतान को तकलीफ होंगी। संतान से सहयोग प्राप्त नहीं होगा। छात्रों को पढ़ाई में बाधा पड़ेगी।

मिथुन राशि

जनता में प्रतिष्ठा गिरेगी। माता जी को कष्ट होगा। सुख में कमी आएगी।

कर्क राशि

पराक्रम बढ़ेगा। भाग्य में वृद्धि होगी। भाई बहनों से संबंध अच्छे बनेंगे।

सिंह राशि

6 नवंबर के बाद सिंह राशि के जातकों को शुक्र के उत्तम फल प्राप्त होंगे। धन की वृद्धि होगी।

Advertisment

कन्या राशि

स्वास्थ्य खराब होगा। रोग बढ़ सकते हैं।

तुला राशि

कर्ज में वृद्धि होगी। कचहरी के कार्यों में असफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि

6 नवंबर के बाद धन आने का योग बनेगा।

धनु राशि

कार्यालय में आपको असफलता मिलेगी। पिताजी को कष्ट होगा। सरकार से आपके संबंध खराब होंगे।

मकर राशि

6 नवंबर के बाद भाग्य आपका साथ देगा।

कुंभ राशि

6 नवंबर के बाद आप दुर्घटनाओं से आप बचेंगे।

मीन राशि

जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होगा। विवाह शादी के कार्यक्रमों में बड़ा पड़ेगी।

शुक्र के उपाय

शुक्रवार को मंदिर में जाकर भिखारी के बीच में चावल का दान करना चाहिए।

Shukra Gochar 2023, kanya me shukra ka gochar, Venus will enter the lower zodiac signs virgo tomorrow, shukra gochar 2023 effect, neech ke shukra, kanya me shukra ka gochar, bansal news, शुक्र का गोचर , कन्या में शुक्र का गोचर 2023

Bansal News शुक्र shukra gochar 2023 kanya me shukra ka gochar neech ke shukra shukra gochar 2023 effect Venus will enter the lower zodiac signs virgo tomorrow
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें