Advertisment

Shukra Asta 2023: दो दिन बाद अस्त हो रहे हैं शुक्र, बिगड़ेगा प्राकृतिक संतुलन, पर इनकी खुलेगी किस्मत

4 अगस्त को शुक्र अस्त हो रहे हैं। ज्योतिषाचार्य की मानें तो शुक्र का अस्त होना प्राकृतिक संतुलन बिगाड़ेगा तो कुछ जातकों को इससे लाभ होगा।

author-image
Preeti Dwivedi
Grah Yog

Grah Yog

नई दिल्ली। August Shukra Asta 2023: अभी तक उदित चल रहे शुक्र दो दिन बाद 4 अगस्त को अस्त हो रहे हैं। ज्योतिषाचार्य की मानें तो शुक्र का अस्त होना प्राकृतिक संतुलन बिगाड़ेगा तो वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिनकी इस अस्त काल के दौरान किस्मत खुलेगी।

Advertisment

अस्त शुक्र इन्हें दिलाएंगे लाभ

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार शुक्र अभी कर्क राशि में चल रहे हैं। इसी राशि में शुक्र अस्त हो जाएंगे। जो बेहद कम समय के लिए अस्त होंगे। इस दौरान सिंह, तुला, वृष और कर्क राशि के लिए लाभ होगा। शुक्र धन-विलासिता, प्रेम-रोमांस देने वाले ग्रह शुक्र का अस्‍त होना इन राशियों पर बड़ा असर डालेगा। इस दौरान

दो ग्रहों से बना रहता है संतुलन

ज्योतिषाचार्य के अनुसार सभी नवग्रहों में गुरू और शुक्र दो ऐसे ग्रह हैं जो प्राकृतिक संतुलन के लिए बेहद जरूरी है। जब भी इनमें से कोई भी ग्रह अस्त होता है तो प्राकृतिक संतुलन बिगड़ने लगता है। 4 अगस्त को शुक्र अस्त (Shukra Asta 2023) हो रहे हैं इस दौरान एक बार फिर प्राकृतिक असंतुलन बढ़ेगा।

शुक्र अस्त का क्या होगा असर

शुक्र को सांसारिक सुखों का कारक माना जाता है। जब भी शुक्र अस्त (Shukra Asta 2023)  होते हैं तो इस दौरान बीमारियां बढ़ने लगती हैं। प्रकृति में उतार-चढ़ाव आता है। व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आने लगती है।

Advertisment

इन राशियों को होगा शुक्र अस्त से लाभ

ज्योतिषाचार्य की मानें तो शुक्र कर्क राशि में अस्त हो रहे हैं तो इन जातकों को लाभ होगा। साथ ही तुला शुक्र की राशि है इसलिए इस दौरान इन जातकों को भी अनुकूल असर देखने को मिलेगा।

कितने दिन तक अस्त रहेंगे शुक्र

विशेषज्ञों की मानें तों शुक्र का अस्त 4 अगस्त शुक्रवार को हो रहा है। इसके बाद ये 14 दिन के लिए अस्त रहेंगे। फिर 17 अगस्त को फिर इनका उदय हो जाएगा। ये 14 दिन प्राकृतिक रूप से बेहद खास रहने वाले हैं।

शुक्र अस्त का असर

वृषभ राशि

वृष राशि वालों को शुक्र अस्त (Shukra Asta 2023)  होने पर लाभ होगा। ये जातक लग्‍जरी गाड़ियों, कपड़ों, गहनों आदि की खरीदी कर सकते हैं। अगर आप प्रेम में हैं तो आपका प्रेम बढ़ेगा। आप दूसरों को अपनी ओर आकर्षित कर पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही इस दौरान आपकी आय में भी बढ़ोत्तरी होगी। पैसों की तंगी झेल रहे लोगों की परेशानी दूर होगी। अगर आप विवाह में बंधने का इंतजार कर रहे हैं तो आपकी तमन्ना पूरी हो सकती है।

Advertisment

सिंह राशि

अगर आपकी राशि सिंह है तो शुक्र के अस्त होने पर आपके पद, प्रतिष्‍ठा और मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपका अटका हुआ पैसा इस दौरान वापस मिल सकता है। आपने जो प्लानिंग की हैं उनमें सफलता मिलेगी। निवेश से लाभ होगा। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। खर्च पर नियंत्रण रखने पर आप भविष्य के लिए बड़ी बचत कर पाएंगे। पार्टनर से रिश्‍ता मजबूत होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को शुक्र अस्त (Shukra Asta 2023) होने से लाभ देगा। इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस दौरान आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। योजनाओं में सफलता मिलेगी। अगर आप साझेदारी में कोई काम कर रहे हैं तो आपको इस दौरान लाभ होगा। निवेश के लिए समय अच्छा है। आय बढ़ेगी।

तुला राशि

अगर आप तुला राशि के जातक हैं तो इस दौरान आपको हर क्षेत्र में सफलताएं मिलेगी। आपको निवेश किया पैसा इस दौरान लाभ दिला सकता है। अगर आप लव पार्टनर के साथ हैं तो इस दौरान आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

Advertisment

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

Venus Combust 2023 Impact, Shukra Ast 2023 in kark, shukra gochar 2023, grah gochar, astrology, jyotish, bansal news, शुक्र अस्त

Bansal News Astrology jyotish शुक्र अस्त grah gochar shukra gochar 2023 Shukra Ast 2023 in kark Venus Combust 2023 Impact शुक्र अस्त 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें