Advertisment

Shukra Ast 2024: विवाह मुहूर्त के लिए अब करना पड़ेगा लंबा इंतजार! अस्त हो रहे हैं शुक्र, बंद हो जाएंगी शादियां

Shukra Ast 2024: शुक्र के अस्त होते ही विवाह कार्यों पर रोक लग जाएगी। अगर आप भी शादी लग्न का इंतजार कर रहे हैं.

author-image
Preeti Dwivedi
Shukra Ast 2024: विवाह मुहूर्त के लिए अब करना पड़ेगा लंबा इंतजार! अस्त हो रहे हैं शुक्र, बंद हो जाएंगी शादियां

Shukra Ast 2024 Vivah Muhurat: अभी तक उदित चल रहे शुक्र कल यानी 28 अप्रैल रविवार से अस्त हो रहे हैं। शुक्र के अस्त होते ही विवाह कार्यों पर रोक लग जाएगी। अगर आप भी शादी लग्न का इंतजार कर रहे हैं या आपको नहीं पता है कि अब अगला विवाह मुहूर्त कब है। तो आपको ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए।

Advertisment

ज्योतिष शास्त्र में विवाह कार्य के लिए गुरु और शुक्र दोनों का उदित होना जरूरी होता है। लेकिन रविवार को शुक्र के अस्त होते ही विवाह कार्यों पर रोक लग जाएगी। इसके बाद बहुत जल्द गुरु भी अस्त होने वाले हैं।

अगले महीने की शुरुआत में यानी 1 मई को गुरु राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इस​के ​कुछ दिन बाद वे अस्त हो जाएंगे। जिसके बाद सभी तरह के मांगलिक कार्य बंंद हो जाएंगे।

खरमास की समाप्ति (Kharmas End)के बाद मांगलिक कार्य सहित विवाह कार्य शुरू हुए थे। जिनपर एक बार फिर विराम लगने जा रहा है। चलिए जानते हैं पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार कि अब अगले विवाह मुहूर्त (Vivah Muhurat) कब आने वाले हैं।

Advertisment

इस अक्षय तृतीया पर नहीं विवाह मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य की माने तो इस बार अक्षय तृतीया 2024 (Akshaya Tritiya 2024) पर विवाह मुहूर्त नहीं। इसका कारण गुरु और शुक्र का अस्त होना है। जी हां वैसे तो अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना जाता है।

इस​ दिन बिना मुहूर्त के लिए विवाह यानी शादियां कर ली जाती हैं। लेकिन ज्योतिष की नजर से ये सही नहीं है। वो इसलिए क्योंकि विवाह के कई तरह के मुहूर्त होते हैं पर इसके लिए शुद्ध मुहूर्त सबसे सही माने जाते हैं। अक्षय तृतीया पर अशुद्ध मुहूर्त में विवाह करने पर व्यक्ति को जीवन में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
आने वाले दो महीनों में गुरु (Guru)और शुक्र (Shukra) किस तरह विवाह मुहूर्त में अड़चने डालेंगे।

इस बार अक्षय तृतीया 10 मई 2024 (Akshaya Tritiya 2024) को आएगी। लेकिन इस दौरान गुरु और शुक्र दोनों अस्त रहेंगे। जिसके चलते शादियां नहीं होगी।

Advertisment

इस दिन अस्त हो जाएंगे शुक्र

हिन्दू पंचांग के अनुसार पंडित शास्त्री के अनुसार अभी गुरु और शुक्र दोनों उदय (Guru-Shukra Uday) चल रहे हैं।

विवाह लग्न के लिए इन दोनों ग्रहों का उदित होना जरूरी होता है, लेकिन ये अस्त हो जाएंगे। दैत्य गुरु शुक्र 28 अप्रैल यानी आज अस्त (Shukra Ast in Mesh) हो रहे हैं। जो दो महीने के लिए इसी स्थिति में रहेंगे। यानी 28 जून तक शुक्र अस्त (Shukra Asta 2024) रहेंगे।

इस दिन अस्त हो जाएंगे गुरु

शुक्र ही तरह गुरु भी अगले महीने मई में अस्त हो जाएंगे। जो 33 दिन तक इसी स्थिति में रहेंगे।

Advertisment

देवगुरु वृहस्पति (Guru Asta 2024) 6 मई को अस्त हो रहे हैंं जो 33 दिन ​तक अस्त स्थिति के बाद 3 जून को उदित होगे।

दो महीनें क्यों नहीं होगी शादी

आपको बता दें गुरु और शुक्र दोनों ही दो महीने के लिए अस्त रहेंगे। जिसके चलते मई और जून में शादियां नहीं होंगी।

6 मई को अस्त होकर गुरु भले ही उचित हो जाएंगे, लेकिन इसके 25 दिन बाद शुक्र उदित होंगे। जिसके बाद से शादियां शुरू हो पाएंगीं।

28 अप्रैल के बाद भूलकर भी न करें ये काम

ज्योतिषा के अनुसार जब गुरु और शुक्र अस्त स्थिति में होते हैं तो उस दौरान शादियां नहीं की जाती।

अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे व्यक्ति के वैवाहित जीवन में कष्ट आते हैं। इसलिए जब गुरु शुक्र उचित होंगे। इसी के बाद शादियों का सिलसिला शुरू होगा।

यह भी पढ़ें:

Guru Gochar: 1 मई को शुक्र की राशि में गुरु का गोचर, किसे शुभ-किसे अशुभ

Sarkari Job Kundli Yog: आपको सरकारी नौकरी मिलेगी या नहीं, कुंडली के इन योगों से होता है तय, जानें देखने का तरीका

 Akshaya Tritiya Upay: अक्षय तृतीया पर राशि के अनुसार क्या दान करना चाहिए, ताकि मिले अक्षय फल, जानें उपाय

Sawan 2023: बच्चों का नहीं लगता पढ़ाई में मन, सावन में जरूर करें ये उपाय, क्या कहता है वास्तु

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें