Advertisment

शुभेन्दु अधिकारी ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर पुलिस सुरक्षा मांगी

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

कोलकाता, 13 जनवरी (भाषा) भाजपा नेता शुभेन्दु अधिकारी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में बुधवार को याचिका दायर कर पश्चिम बंगाल पुलिस को उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्देश दिए जाने का आग्रह किया।

Advertisment

उन्होंने दावा किया कि दिसंबर में जबसे वह तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं तबसे उन्हें राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से द्वेषपूर्ण आक्रामकता का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारी ने उल्लेख किया कि उन्हें भारतीय जूट निगम का अध्यक्ष बनाया गया है, जो केंद्रीय मंत्रिमंडल के मंत्री के बराबर का पद है।

उन्होंने कहा कि उन्हें केंद्र सरकार ने गंभीर खतरे की आशंका के चलते ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि राज्य के अधिकारी उनकी सुरक्षा को लेकर निष्क्रिय और उदासीन बने रहें।

Advertisment

अधिकारी ने अदालत से आग्रह किया कि पश्चिम बंगाल सरकार के अधिकारियों को जनसभाओं के लिए उनके दौरों के स्थलों तथा उनके यात्रा मार्गों सहित उनकी पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाना चाहिए।

भाषा नेत्रपाल दिलीप

दिलीप

Advertisment
चैनल से जुड़ें