Advertisment

Latest Updates: देशभर में मनेगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी, हलधर महोत्सव में जाएंगे CM मोहन, CM योगी मथुरा को देंगे सौगात

Latest Updates 16 August: देशभर में 16 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव हलधर महोत्सव में शामिल होंगे। सीएम योगी मथुरा को विकास कार्यों की सौगात देंगे।

author-image
Rahul Garhwal
Shri Krishna Janmashtami Haldhar Festival CM Mohan Yadav CM Yogi Adityanath Mathura 16 august hindi news

Latest Updates 16 August: 16 अगस्त शनिवार को देश, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में क्या-क्या होगा। ये रहे अपडेट्स…

Advertisment

देशभर में धूमधाम से मनाई जाएगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी

Sri Krishna Janmashtami

16 अगस्त 2025 को पूरे देश में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। मंदिरों में सुंदर सजावट, भजन-कीर्तन और रास-लीला के कार्यक्रम आयोजित होंगे। भक्तजन व्रत रखकर रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाएंगे। मथुरा और वृंदावन में खास कार्यक्रम और झांकियां सजाई जाएंगी। दही-हांडी प्रतियोगिताएं भी कई जगह आकर्षण का केंद्र रहेंगी। श्रद्धालु अपने घरों और मंदिरों में बाल गोपाल की पूजा-अर्चना करेंगे।

MP में हलधर महोत्सव एवं लीला पुरुषोत्तम का प्रकटोत्सव

cm mohan

मध्यप्रदेश में भी कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महलपुरपाठा गांव में आयोजित “हलधर महोत्सव एवं लीला पुरुषोत्तम का प्रकटोत्सव” में शामिल होंगे। ये आयोजन 16 अगस्त को सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

मथुरा-वृंदावन को सौगात देंगे सीएम योगी

cm yogi janmashtmi

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और लीलाभूमि मथुरा-वृन्दावन के सर्वांगीण विकास को लेकर 645 करोड़ की 118 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।

Advertisment

पुलिस लाइन जाएंगे सीएम योगी

लखनऊ में जन्माष्टमी के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइन जाएंगे और अधिकारियों से प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर पर चर्चा करेंगे।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
shri krishna janmashtami Haldhar Festival CM Mohan Yadav CM Yogi Adityanath Mathura 16 august ko kya hoga
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें