Advertisment

Gwalior: CM शिवराज आज ग्वालियर व्यापार मेले का करेंगे शुभारंभ, सिंधिया और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी करेंगे शिरकत

Gwalior: सीएम शिवराज आज ग्वालियर के दौरे पर, कई विकास कार्यों की देंगे सौगात, ऐतिहासिक व्यापार मेले का करेंगे शुभारंभShivraj Singh Gwalior Visit CM Shivraj will inaugurate Gwalior Trade Fair today Scindia and Narendra Singh Tomar will also attend

author-image
Sonu Singh
Gwalior: CM शिवराज आज ग्वालियर व्यापार मेले का करेंगे शुभारंभ, सिंधिया और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी करेंगे शिरकत

Image Source: Twitter@Office of Shivraj

Madhya Pradesh News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) आज ग्वालियर (Gwalior) के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम ऐतिहासिक ग्वालियर व्यापार मेले (Trade Fair) का शुभारंभ करेंगे, इसके साथ की कई कई विकास कार्यों की सौगात देंगे। इन कार्यक्रमों में बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) भी शिरकत करेंगे।

Advertisment

मुख्यमंत्री के आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम शिवराज का विमान ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर उतरेगा। विमानतल के परिसर से ही शिवराज सिंह दीनदयाल एक्सप्रेस और स्मार्ट सिटी की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।

इसके बाद शिवराज सिंह मोतीमहल परिसर में ई- ऑफिस की शुरूआत करेंगे। फिर ग्वालियर नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद फूलबाग मैदान में शिवराज सिंह विकास कार्य़ों की सौगात देंगे। शाम में सिरोल जाकर अटल स्मारक के लिए चिन्हित जमीन का अवलोकन करने का भी कार्यक्रम है।

Shivraj Singh Chouhan Shivraj Singh Shivraj Gwalior Visit Scindia mp news in hindi MP CM MP Breaking News MP madhya pradesh news Madhya Pradesh government madhya pradesh Gwalior Trade Fair Gwalior development works Cm inaugurate trade fair CG Breaking News Breaking News bhopal bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news #narendra singh tomar
Advertisment
चैनल से जुड़ें