Advertisment

Shivraj Singh Chouhan : भव्य बिल्डिंग, लैब, खेल के मैदान और स्मार्ट क्लास के साथ बहुत कुछ होगा सीएम राइज स्कूलों में

author-image
Bansal News
Shivraj Singh Chouhan : भव्य बिल्डिंग, लैब, खेल के मैदान और स्मार्ट क्लास के साथ बहुत कुछ होगा सीएम राइज स्कूलों में

इंदौर। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में अहिल्या आश्रम सीएम राइज विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रिमोट का बटन दबाकर प्रदेश की 69 सीएम राइज स्कूलों का CMRISE स्कूलों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मंत्रियों सहित अन्य जन प्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisment

सीएम शिवराज सिंह चौहान कहा कि भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व मानवता को शाश्वत शांति के पथ का दिग्दर्शन कोई करायेगा, तो यही भारत का विचार करायेगा। मेरे मन में विचार आया कि मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों के बेटा-बेटियों में भी प्रतिमा, क्षमता, योग्यता और बुद्धि है। अगर इनके पढ़ने की बेहतर व्यवस्था हो जाए तो वे भी कमाल कर सकते हैं। अब मेरा वह विचार सीएम राइज स्कूल के रूप में साकार हो रहा है।  सीएम राइज स्कूलों के लिए भव्य बिल्डिंग बनाई जाएगी। इसमें लैब, खेल के मैदान, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला, लाइब्रेरी और अच्छा पढ़ाने वाले हमारे शिक्षक होंगे।

इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भूमिपूजन कार्यक्रम में पधारे विद्यार्थियों और नागरिकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान कहा कि -

Advertisment

वो देखो पास खड़ी मंजिल, इंगित कर तुम्हें बुलाती है।

साहस से बढ़ने वालों के माथे पर तिलक लगाती है।

मेरे बच्चों, मेहनत करोगे तो सफलता तुम्हारे माथे पर तिलक लगाएगी। बहुत-बहुत शुभकामनाएं। कार्यक्रम में सीएम ने विद्यार्थियों से कहा कि तुम जो चाहो वो कर सकते हो, जरूरत है तो सिर्फ मेहनत और लगन की। मेहनत और लगन से पढ़ो और आगे बढ़ो।

सीएम न कहा- निज को तू जान, जरा शक्ति पहचान, तेरी आत्मा में स्वयं भगवान है।

Advertisment

स्वामी विवेकानंद जी कहते थे कि मनुष्य केवल साढ़े तीन हाथ का हाड़-मांस का पुतला नहीं है, बल्कि ईश्वर का अंश और अनंत शक्तियों का भंडार है। दुनिया में ऐसा कोई कार्य नहीं जो वह न कर सके। शरीर, मन, बुद्धि, आत्मा  मनुष्य इन चारों का समुच्चय है। मनुष्य को अगर पूरी तरह से सुखी करना है तो उसके इन चारों सुखों की संपूर्ण व्यवस्था करनी पड़ेगी। इसी की व्यवस्था के लिए हमारे यहां धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष  चार पुरुषार्थ बताए गए हैं। एक ही चेतना समस्त जड़ और चेतन में है। सियाराम मय सब जग जानी।

सीएम ने कहा कि बहुत उम्मीद के साथ हम सीएम राइज स्कूल CMRise स्कूल प्रारंभ कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि ये स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक क्रांति करेंगे। मेरे बच्चों, आप आगे बढ़ने की, कुछ बनने की ठानो। मेहनत करोगे तो निश्चित तौर पर अपनी मंजिल पाओगे।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अहिल्या आश्रम सीएम राइज विद्यालय इंदौर में सीएम राइज स्कूलों के भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश में संचालित सीएम राइज स्कूलों में आधुनिक शिक्षा व्यवस्था पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

Advertisment

यंग थिंकर्स कॉन्क्लेव

शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में डेली कॉलेज इंदौर में 'यंग थिंकर्स कॉन्क्लेव' आयोजित किया गया। इस दौरान सीएम ने कहा कि अच्छा पक्ष हर एक के अंदर स्थित है, जो सही दिशा में चलता है, जो लोगों की भलाई चाहता है। भलाई करके आनंद का अनुभव होता है, इसे आत्मा का सुख कहते हैं। कार्ल मार्क्स ने कहा है कि दुनिया के मजदूरों एक हो जाओ, तुम्हारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन पाने के लिए सारा संसार है।

जरूर पढ़ें- Indore Breaking News : सब्जी व्यापारियों ने चोरी के आरोपियों को दी तालिबानी सजा, देखें वीडियो

जरूर पढ़ें- increased grade pay : सरकार का तोहफा, ग्रेड पे बढ़ा, खते में बढ़कर आएगी राशि

Advertisment
सीएम शिवराज सिंह चौहान सीएम राइज स्कूल मध्यप्रदेश भूमिपूजन इंदौर program MP madhya pradesh news madhya pradesh Indore News indore CMRISE CM Shivraj Singh Chouhan CM Rise school BhumiPujan Ahilya Ashram CM Rise School 69 सीएम राइज स्कूल 69 CM Rise School
Advertisment
चैनल से जुड़ें