Advertisment

Shivraj Singh Chouhan : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती से प्रदेश में लागू होगा यह एक्ट

author-image
Bansal News
Shivraj Singh Chouhan : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती से प्रदेश में लागू होगा यह एक्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। मध्यप्रदेश में इस अवसर पर जनजातीय भाई-बहनों के कल्याण के लिए पेसा एक्ट लागू करने जा रहा है। जनजातीय भाई-बहन स्वाभिमान के साथ जिएं, इसके लिए अनेक विकास गतिविधियां और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

Advertisment

प्रधानमंत्री ने मानगढ़ के जनजातीय नायकों के सम्मान और उनकी पहचान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रभावी कार्य किया है। नायकों के बलिदान स्थल पर स्मारक बनाने का निर्णय, शहीदों के प्रति वास्तविक श्रद्धांजलि है। प्रधानमंत्री द्वारा शहीदों के पूजन की परम्परा को पुन: आरंभ किया गया है। मध्यप्रदेश की धरती पर भी भीमा नायक, टंट्या मामा, रघुनाथ शाह-शंकर शाह जैसे जनजातीय नायकों की स्मृति में स्मारक बनाने का कार्य किया गया है।

मुख्यमंत्री चौहान राजस्थान के बांसवाड़ा स्थित मानगढ़ हिल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित मानगढ़ धाम की गौरव गाथा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल व केन्द्रीय मंत्रीगण उपस्थित थे।

Advertisment

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के कई शहीद ऐसे थे, जिनका बलिदान सामने नहीं आ पाया। मानगढ़ में गोविंद गुरू ने अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अंग्रेजों की चुनौती को स्वीकार किया और 1500 से अधिक वीरों ने बलिदान दिया। बलिदान स्थल पर स्मारक बनाने का प्रधानमंत्री का निर्णय अभिनंदनीय है। मध्यप्रदेश से भी बड़ी संख्या में जनजातीय भाई-बहन मानगढ़ धाम को प्रणाम करने आए हैं। यह लोग मानगढ़ धाम की माटी से अपने भाल पर तिलक करें और इस बलिदानी माटी को अपने गांव भी ले जाएं। मानगढ़ धाम बलिदान की धरती है। देश पर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सदैव स्मरण किए जाएंगे और पूजे जाएंगे।

Chief Minister Governor madhya pradesh मध्य प्रदेश bhopal rajasthan narendra modi भोपाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Shivraj Singh Chouhan Shivraj Singh राजस्थान prime minister Lord Birsa Munda gujarat गुजरात Mangubhai Patel Ashok Gehlot Bhupendra Patel pesa act राज्यपाल Birsa Munda बिरसा मुंडा Tribal Pride Day jayanti मुख्यमंत्री शिवराज सिहं 15 November 15 नवम्बर Banswara Mangarh Mangarh Dham Gaurav Saga Mangarh Hill अशोक गेहलोत जनजातीय गौरव दिवस जयंती पेसा एक्ट बांसवाड़ा भगवान बिरसा मुंडा भूपेन्द्र पटेल मंगुभाई पटेल मानगढ़ मानगढ़ धाम की गौरव गाथा मानगढ़ हिल
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें