/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/015-2.jpg)
बंसल न्यूज.उज्जैन। विजयादशमी के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। यहां दोनों ने महाकाल बाबा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश-देश की प्रगति व उन्नति और जनता के कल्याण के लिए प्रार्थना की। वहीं उज्जैन में आयोजित बाबा महाकाल की दशहरा की सवारी एवं दशहरा मैदान में शमी पूजन किया।
ॐ महाकाल महाकाय महाकाल जगत्पत
महाकाल महायोगिन महाकाल नमोस्तुते।मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने आज #विजयादशमी के पावन पर्व पर उज्जैन में महाकाल बाबा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश-देश की प्रगति व उन्नति और जनता के कल्याण के लिए प्रार्थना की। pic.twitter.com/gq55kzmpEz
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 5, 2022
उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण का उत्सव बुधवार से शुरू हो गया है। उत्सव के पहले दिन ही सीएम शिवराज सिंह चौहान उज्जैन पहुंचे और पत्नी साधना सिंह के साथ बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजन किया। उज्जैन में बाबा महाकाल दर्शन और पूजा-अर्चना की तस्वीरें सीएम ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर कीं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें