Advertisment

MP News: शिवराज कैबिनेट का हुआ विस्तार, 3 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की तस्वीर अब साफ हो गई है। विधायकों को शाम 7 बजे राजभवन पहुंचने का मैसेज आया है।

author-image
Agnesh Parashar
MP News: शिवराज कैबिनेट का हुआ विस्तार, 3 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

भोपाल।विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज मंत्रिमंडल में 3 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। तीनों को राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने राजभवन में शपथ दिलाई है। नए मंत्रियों में सबसे पहले महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन, विंध्य से राजेंद्र शुक्ला और बुंदेलखंड से राहुल लोधी ने शपथ ली।

Advertisment

असंतुष्टों को खुश करने की कवायद

शिवराज कैबिनेट में अब 33 मंत्री हो गए हैं माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार करना बीजेपी की असंतुष्टों को खुश करने की कवायद है। बीते तीन दिनों से नए मंत्रियों के संभावित नामों की चर्चाएं हो रही थीं। कई नेताओं के नाम सुर्खियों में थे और उनके मंत्री बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे थे।

साफ है चुनाव के मद्देनजर विंध्य, महाकौशल और बुंदेलखंड को साधने की कोशिश की गई है। जिसमें जातिगत और क्षेत्रिय समीकरणों का भी ध्यान रखा गया है। सभी संभावित मंत्री भोपाल में समर्थकों के साथ मौजूद हैं।

गौरीशंकर बिसेन का राजनीतिक सफर

1985 गौरीशंकर बिसेन बालाघाट विधानसभा से चुने गए थे। इसके बाद वह 1990 में बिसेन को विधानसभा में फिर से निर्वाचित हुए। साल 1993 में बिसेन बालाघाट से लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इसके बाद 1998 में बिसेन की पत्नी ने चुनाव लड़ा जिसमें उन्हें हार मिली।

Advertisment

2003 के विधानसभा चुनाव में गौरीशंकर बिसेन ने अशोक गंगवार को हरा कर जीत दर्ज की वहीं 2004 में बालाघाट संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए। 2008 में बिसेन ने फिर से विधानसभा चुनाव चीता था। 2013 में 14वीं विधान सभा के सदस्य बने और किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के मंत्री बनाए गए। वर्तमान में वे 7वीं बार के विधायक हैं।

विंध्य से राजेंद्र शुक्ला का नाम तय

रीवी विधानसभा सीट से चार बार के विधायक राजेंद्र शुक्ला को मंत्री बनाया जाएगा। शिवराज कैबिनेट में इनकी जगह अब तय हो गई है। राजेंद्र शुक्ला विंध्य क्षेत्र में पार्टी का बड़ा चेहरा है। वह साल 2003 में पहली बार विधायक बने थे।

इसके बाद वह लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी रीवा से भाजपा को 8 सीटों पर जीत मिली थी। विध्य में क्षेत्रीय संतुलन न बनाए रखने के लिए भी बीजेपी राजेंद्र शुक्ला को मंत्री बना रही है।

Advertisment

राहुल सिंह लोधी भी बनेंगे मंत्री

राहुल सिंह लोधी वर्तमान में टीकमगढ़ जिले के खरगापुर से विधायक है।  2018 में पहली बार खरगापुर से विधायक बने थे। राहुल लोधी ने कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार रही चंदा सिंह को हराया था। राहुल लोधी पूर्व सीएम उमा भारती के भजीते है।

उमा भारती को चुनाव में प्रचार के लिए राजी करने कैबिनेट में राहुल लोधी विधायक को शामिल किया जा रहा है। वहीं बुदेंलखण्ड में लोधी वोटर बड़ी संख्या में मौजूद है भाजपा की इन पर भी नजर है इसलिए राहुल लोधी के जरिए पार्टी इन लोधी वोटर्स भी पकड़ बनाना चहती है।

ये भी पढ़ें:

Aaj ka Rashifal: वृषभ, कन्या और मकर राशि वालों के लिए सफलता और सौभाग्य का दिन है आज, जानें अपना राशिफल

Advertisment

Sharad Pawar On Ajit Pawar: नहीं हुई है NCP में कोई टूट, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार का बयान चर्चा में  

Aaj ka Panchang: आज इस दिशा की यात्रा करने से बचें, पढ़ें आज का पंचांग

Donald Trump Arrested: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड जॉन ट्रंप गिरफ्तार, इन शर्तो में मिली जमानत

CG Election 2023: चुनावी तैयारियां तेज, निर्वाचन आयोग, कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र समिति की बैठक

bhopal news, Cabinet Expansion MP, cm shivraj, MP election 2023, MP news, भोपाल न्यूज़, मंत्रिमंडल विस्तार मप्र, मप्र चुनाव 2023, मप्र न्यूज, सीएम शिवराज

cm shivraj bhopal news MP news सीएम शिवराज मप्र न्यूज भोपाल न्यूज़ MP election 2023 मप्र चुनाव 2023 Cabinet Expansion MP मंत्रिमंडल विस्तार मप्र
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें