Advertisment

अजब प्रेम की गजब कहानी: समलैंगिक विवाह पर अड़ी 2 महिलाएं, पति के रहते शिवपुरी वाली का दिल हरियाणा वाली पर आया

Shivpuri Womens Marriage: शिवपुरी में समलैंगिक प्रेम का मामला, हरियाणा की महिला इंस्टा फ्रेंड से शादी करने पहुंची शिवपुरी, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत। जानिए भारत में समलैंगिकरिश्तों की कानूनी स्थिति।

author-image
BP Shrivastava
Shivpuri Womens Marriage

हाइलाइट्स

  • शिवपुरी और हरियाणा की महिलाओं का गजब प्यार
  • चार साल पहले इंस्टाग्राम से दोस्ती, अब प्यार में बदली
  • हरियाणा में 4 महीने से साथ रह रही थीं, अब शादी की जिद
Advertisment

Shivpuri Womens Marriage: मध्यप्रदेश के शिवपुरी से एक गजब का मामला सामने आया है। हरियाणा की महिला को यहां की युवती से प्यार हो गया है। इसी के चलते वह लंबा सफर तय कर शिवपुरी पहुंची है। उसकी एक ही जिद है वह अपनी साथी से ब्याह रचाएगी। वहीं परिवार वाले इस शादी के खिलाफ हैं और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस भी पसोपेश में है और जांच की बात कह रही है।
यहां बता दें, दोनों महिलाएं चार साल पहले इंस्टाग्राम पर मिली थीं। बातें करते-करते उनकी दोस्ती अब प्यार में बदल गई।

इंस्टाग्राम पर मुलाकात, 4 महीने साथ रहीं

दोनों महिलाओं की पहली मुलाकात चार साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती मजबूत होती गई। पिछले चार महीने से वे हरियाणा में एक साथ रह रही थीं, जहां वे एक आश्रम में काम कर रही थीं और किराए के घर में रहकर अपने बच्चों की देखभाल भी कर रही थीं।

दो महिलाओं में पति-पत्नी का रिश्ता

शिवपुरी की युवती खुद को पत्नी मानती है और हरियाणा वाली महिला को पति। उसके परिवार वालों ने उसे 15 अप्रैल को तलाक के कागजात के बहाने शिवपुरी बुलाया था। फिर उसे वापस नहीं जाने दिया। परिवार वालों ने उसे बहुत समझाया भी। जब यह बात हरियाणा की महिला को पता चली, तो वह शिवपुरी आ गई। इस पूरे मामले में शिवपुरी की महिला का कहना है कि वह पत्नी की भूमिका में है और हरियाणा की महिला पति की भूमिका निभाती है।

Advertisment

पति से तलाक, महिला से करेगी मैरिज

जानकारी के मुताबिक वे दोनों मिलकर कमाती हैं और बच्चों की जिम्मेदारी भी साथ में निभाती हैं। अब शिवपुरी की महिला अपने पति से तलाक लेकर हरियाणा की महिला से कोर्ट मैरिज करना चाहती है।

सम्मान से रहना चाहती हैं दोनों

शिवपुरी की महिला के पति और मां ने हरियाणा की महिला को खूब सुनाया और समझाया, पर हरियाणा की महिला ने इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया। उसने कहा है कि वह तलाकशुदा है और अपनी साथी के साथ सम्मान से जीवन बिताना चाहती है।

पुलिस का कहना

महिला थाना टीआई सोनम रघुवंशी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद जांच की जा रही है। दोनों महिलाओं से बात की जा रही है और दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई जा रही है।

Advertisment

सगलैंगिकता को लेकर क्या है कानून ?

इस समलैंगिक रिश्ते को लेकर पूरे शहर में चर्चा है। आइए अब जान लेते हैं समलैंगिकता पर भारत में क्या कानून है।
पहले बता दें, भारत में समलैंगिकता को लेकर 6 सितंबर 2018 को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी बात कही थी। जिसके तहत सहमति से बनाए गए समलैंगिक यौन संबंध अपराध की श्रेणी में नहीं आते हैं, हालांकि, भारत में समलैंगिक विवाह अभी भी वैध नहीं है।

समलैंगिक विवाह वैध नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने से इनकार कर दिया है, लेकिन कोर्ट ने एक समिति बनाने का निर्देश दिया है जो समलैंगिक जोड़ों के अधिकारों की जांच करेगी।

समलैंगिक विवाह को कौन देगा मान्यता

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने का अधिकार संसद के पास है।

Advertisment

समलैंगिक अधिकारों के लिए संघर्ष जारी

समलैंगिकता को मानने वाले लोगों की मांग कि इन संबंधों को कानूनी मान्यता मिलना चाहिए। यह व्यक्ति स्वतंत्रता को बाधित करने जैसा व्यवहार है। दो बालिक व्यक्ति अपनी मर्जी क्यों नहीं साथ रह सकते हैं? यह मानवीयता के साथ नाइंसाफी है। कुछ लोग अभी भी समलैंगिक अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जिसमें समलैंगिक विवाह को वैध बनाने की मांग भी शामिल है।

ये भी पढ़ें: इंदौर में दलित दूल्हे को राम मंदिर जाने से रोका: गेट से लौटा, गांव वालों के आगे कुछ न कर पाई पुलिस, दूल्हे ने क्या कहा

केंद्र सरकार का रुख

केंद्र सरकार ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने से इनकार किया है, लेकिन सरकार ने समलैंगिक जोड़ों के अधिकारों की जांच के लिए एक समिति बनाने का सुझाव दिया है।

कुल मिलाकर, भारत में समलैंगिकता अब अपराध नहीं है, लेकिन समलैंगिक विवाह अभी भी वैध नहीं है। संसद को इस मुद्दे पर फैसला करना है।  शिवपुरी और हरियाणा से जुड़ा मौजूदा मामला दिलचस्प है। अब देखना है कि ये दोनों महिलाओं की शादी हो पाती है या नहीं।

Rewa Rishwat: रिश्वत मांग रहे त्योंथर तहसील के अधिकारी, नोट और गहनों से भरा सूटकेस लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा एक्स आर्मी मैन

Rewa Rishwat ex army man collectorate Jansunwai Tyonthar tehsil complaint

Rewa Rishwat ex army man: रीवा कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान एक एक्स आर्मी मैन नोट और गहनों से भरा सूटकेस लेकर पहुंच गया। एक्स आर्मी मैन का कहना था कि वो ये गहने और पैसे अधिकारियों को रिश्वत देने के लिए लाया है। उसने त्योंथर तहसील के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसकी पुश्तैनी जमीन को सरकारी घोषित कर दिया है, जबकि सारे कागजात उसके पास हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

shivpuri news Shivpuri Womens Marriage shivpuri same gender marriage शिवपुरी समलैंगिक विवाह shivpuri samling vivah shivpuri women MP samling vivah शिवपुरी महिला एक दूसरे से शादी करने पर अड़ी महिलाएं दो महिलाओं की आपस में शादी करने की जिद Two women insist on marrying each other
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें