Advertisment

MP Overbridge Collapse: शिवपुरी में निर्माणाधीन ओवरब्रिज ढहा, 6 मजदूर घायल, PWD ने दी यह सफाई

MP Overbridge Collapse: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में निर्माणाधीन ओवरब्रिज शनिवार-रविवार की रात 12:10 बजे ढह गया। इस हादसे में 6 मजदूर घायल हो गए। ब्रिज 80 करोड़ की लागत से बन रहा है।

author-image
BP Shrivastava
MP Overbridge Collapse

MP Overbridge Collapse

हाइलाइट्स

  • ओवरब्रिज 14 जून की रात 1 बजे गिरा
  • 80 करोड़ में बन रहा ओवरब्रिज
  • ओवरब्रिज ढहने से 6 मजदूर घायल
Advertisment

MP Overbridge Collapse: मध्यप्रदेश के शिवपुरी से बड़ी खबर सामने आई है। यहां निर्माणाधीन ओवरब्रिज शनिवार-रविवार की रात 12:10 बजे ढह गया। इस हादसे में 6 मजदूर घायल हो गए। जिले के पोहरी हाईवे स्थित न्यू बस स्टैंड के पास रेलवे क्रॉसिंग पर 80 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है।

इस वजह से हुआ हादसा

साइट इंजीनियर प्रवीण पांडे ने तकनीकी गलती मानते हुए बताया, कैपेसिटी से ज्यादा वाइब्रेटिंग कर दी गई थी, जिससे ब्रिज का हिस्सा असंतुलित होकर गिर गया। इस ओवरब्रिज के निर्माण का काम 6 माह से चल रहा था। इसकी लंबाई 757 मीटर है। इसका 15 मीटर का हिस्सा ढह गया।

हादसे की होगी तकनीकी जांच

कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। संबंधित निर्माण एजेंसी को सूचना दी गई है और हादसे की तकनीकी जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  MP NEWS : नई नवेली दुल्हन ने बॉयफ्रेंड के साथ लगाई फांसी, पति करता रहा ससुराल में इंतजार, चौंका देगा एमपी का ये कांड

PWD ने कहा- नियोजित तरीके से तोड़ी गई स्लैब

हादसे को लेकर लोक निर्माण विभाग (PWD) ने प्रेस नोट जारी कर सफाई दी है। विभाग के अनुसार, शिवपुरी-पोहरी मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग 59सी के पास बन रहे ओवरब्रिज में पीयर 15-16 के बीच की स्लैब में तकनीकी खामी मिली थी। एसडीएम ने 13 जून की शाम ही ठेकेदार को इसे तोड़ने के निर्देश दिए थे। विभागीय सब इंजीनियर की मौजूदगी में 14 जून की रात 12 बजे स्लैब को नियोजित तरीके से तोड़ा गया और इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

Advertisment

Mahakal Mandir: महाकाल मंदिर में बदली दर्शन व्यवस्था, अब सिर्फ मोस्ट VIP को मिलेगी नंदी हॉल में एंट्री

Mahakal Mandir Darshan System Change

Mahakal Mandir Darshan System Change: उज्जैन के महाकाल मंदिर (Mahakal Mandir ) में ग्रीष्म अवकाश और शनिवार-रविवार की छुट्टियों के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसे देखते हुए मंदिर प्रशासन ने रविवार को नंदी हॉल में आम भक्तों की एंट्री बंद कर दी है। अब सिर्फ मोस्ट वीआईपी को ही नंदी हॉल में दर्शन की अनुमति दी जा रही है, जबकि सामान्य श्रद्धालुओं को गणेश मंडपम के सामने से दर्शन कराए जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Shivpuri Overbridge Collapse shivpuri news today Railway Crossing Overbridge PWD Statement Bridge Overbridge Accident MP MP Construction Safety Madhya Pradesh Infrastructure Construction Site Accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें