Advertisment

Shitala Prasad Library Vivad : BJP नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

भोपाल।  पांच नंबर बस स्टॉप शिवाजी नगर में पं.शीतला प्रसाद पुस्तकालय Shitala Prasad Library Vivad के लोकार्पण पर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में हुए विवाद के बाद आज कांग्रेस के नेता पीसी शर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज कराने हबीबगंज थाना पहुंचे।

author-image
Bansal News
Shitala Prasad Library Vivad : BJP नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

भोपाल।  पांच नंबर बस स्टॉप शिवाजी नगर में पं.शीतला प्रसाद पुस्तकालय Shitala Prasad Library Vivad के लोकार्पण पर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में हुए विवाद के बाद आज कांग्रेस के नेता पीसी शर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज कराने हबीबगंज थाना पहुंचे। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जम कर नारेबाज़ी की साथ ही SDM, CSP को आवेदन भी सौंपा।

Advertisment

मानव अधिकार आयोग जाएंगे और कोर्ट तक भी जाएंगे
इस दौरान कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि यह सरासर लोकतंत्र की हत्या है जहां पुलिस द्वारा कांग्रेसियों के खिलाफ एक तरफा कार्रवाई की गई। हमारे ऊपर लगाए चार्ज को हटाया जाए,नहीं तो दोनों पक्षों में कार्रवाई की जाए। अगर हमारी सुनवाई नहीं होती है तो हम मानव अधिकार आयोग जाएंगे और कोर्ट तक भी जाएंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज की थी

गौरतलब है कि मंगलवार को भोपाल के पांच नंबर बस स्टॉप शिवाजी नगर में पं. शीतला प्रसाद पुस्तकालय के लोकार्पण के समय कार्यक्रम में स्थानीय पूर्व पार्षद का नाम शिलापट्टिका पर नहीं होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था। इस पर पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया और फिर हंगामा करने को लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा समेत आधा सैकड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज की थी।

SDM क्षितिज शर्मा को ज्ञापन सौंपा
जिस कारण आज कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता समेत अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज कराने हबीबगंज थाने पहुंचे। यहां थाने के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने खिलाफ लिखी FIR को षड्यंंत्र बताते हुए भाजपा के पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता समेत अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR लिखने की मांग का आवेदन कोलार SDM क्षितिज शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस

Advertisment

विवादों में पड़ते नहीं

उधर भाजपा के पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस तय करेंगी कि कौन योग्य है और कौन अयोग्य है। मैं पूछना चाहता हूं कि मैं इस क्षेत्र का विधायक और मंत्री भी था। उस समय पार्षद गुड्‌डू चौहान ने पांच नंबर में CPA के पार्क का उदघाटन पीसी शर्मा को बुला कर करा दिया था। वह तो उस समय कुछ नहीं था। हमने तो नहीं पूछा कि आपने उनसे उदघाटन क्यों कराया। हम इस तरह के विवादों में पड़ते नहीं है।

workers vivad Shivaji Nagar Shitala Prasad Library Vivad BHOPAL Shitala Prasad Library Vivad Shitala Prasad Library register an FIR against BJP workers register reached police station Pandit Sitala Prasad Library mp news in hindi MP Breaking News Habibganj police station FIR against BJP leaders CSP Congress workers shouted Congress leader PC Sharma Congress CG Breaking News Breaking News bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news applications SDM
Advertisment
चैनल से जुड़ें