Advertisment

Shikhar Dhawan: क्रिकेटर शिखर धवन बेटे जोरावार से मिले, दिखें इमोशनल

author-image
Bansal News
Shikhar Dhawan: क्रिकेटर शिखर धवन बेटे जोरावार से मिले, दिखें इमोशनल

Shikhar Dhawan: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अक्सर इंस्टाग्राम के माध्यम से लोगों को हंसाते रहते है। लेकिन इस बार वो खुद इमोशनल हो गए। दरअसल, क्रिकेटर धवन वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड जाने से पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, जहां उन्होंने अपने बेटे जोरवार से मुलाकात की। इस दौरान धवन इमोशनल दिखे।

Advertisment

बता दें कि हाल ही में शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने बेटे जोरावर से मिल रहे है। इस दौरान वे बेटे को उठाते हुए दिख रहे है। देखें...

बता दें कि शिखर धवन और आयशा अब साथ नहीं रहते हैं। दोनों ने कुछ महीनें पहले ही तलाक का एलान कर दिया था। जिसके बाद से उनका बेटा जोरावर ऑस्ट्रेलिया में अपनी मां आयशा के साथ रह रहा है।

Advertisment

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए कप्तान

बता दें कि भारतीय टीम फिलहाल न्यूजीलैंड के दौरे पर है। जहां उसे 3 मैचों की टी-20 सीरीज के साथ-साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है। जिसका पहला टी-20 बिना खेले ही बारिश के कारण रद्द हो गया था। टी-20 में हार्दिक पंड्या कप्तानी संभाल रहे है वहीं वनडे टीम की कमान एक बार फिर से शिखर धवन के कंधों पर है। वनडे मैचों की शुरूआत 25 नवंबर से होने वाली है और आखिरी मुकाबला 30 नवंबर को खेला जाएगा।

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया

शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शहबाज़ अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक

शिखर धवन जोरावर शिखर धवन टीम इंडिया जोरावर इंस्टाग्राम Shikhar Dhawan zorawar Shikhar Dhawan wife ayesha Shikhar Dhawan team india Shikhar Dhawan son zorawar Shikhar Dhawan son Shikhar Dhawan Instagram Shikhar Dhawan Divorce shikhar dhawan India vs New Zealand
Advertisment
चैनल से जुड़ें