Advertisment

Sonakshi Sinha: दामाद जहीर के साथ स्पॉट हुए शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी- जहीर की फैमिली का गेट-टुगेदर

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल की शादी बहुत सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों 23 जून को शादी करने जा रहे हैं।

author-image
Ujjwal Rai
Sonakshi Sinha: दामाद जहीर के साथ स्पॉट हुए शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी- जहीर की फैमिली का गेट-टुगेदर

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल की शादी बहुत सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों 23 जून को शादी करने जा रहे हैं।

Advertisment

सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) की जहीर से शादी की खबरे जैसे ही सामने आईं थीं, तब से ये अटकले लगाई जा रहीं थीं, कि सोनाक्षी का परिवार इस शादी से खुश नहीं हैं।

दरअसल, सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) के पिता शत्रुघ्न सिन्हा और उनके भाई लव की तरफ से मिली प्रतिक्रिया से ऐसा लग रहा था कि दोनों नहीं चाहते कि ये शादी हो। हालांकि, इन सभी अटकलों पर अब विराम लग गया है।

सोनाक्षी- जहीर की फैमिली का गेट-टुगेदर

SONAKSHI SINHA

सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) और जहीर की फैमिली का गेट-टुगेदर रखा गया था। एक फोटो में सोनाक्षी अपनी और जहीर की फैमिली के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहीं हैं।

Advertisment

जो फैशन डिजाइनर मारजिया तैयब भोंबे ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में जहीर इकबाल और शत्रुघ्न सिन्हा एक-दूसरे के बगल में खड़े होकर मुस्कुरा रहे हैं।

इन तस्वीरों में सोनाक्षी की मां भी हैं। वहीं, जहीर के परिवार से उनके पिता, व्यापारी-ज्वेलर इकबाल रतनसी भी नजर आए।

SONAKSHI SINHA

दोनों फैमिली बहुत खुश नजर आ रहीं हैं।

दामाद जहीर के साथ स्पॉट हुए शत्रुघ्न सिन्हा

[video width="320" height="568" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/ssstwitter.com_1718975468175.mp4"][/video]

Advertisment

वहीं, शत्रुघ्न सिन्हा को दामाद जहीर इकबाल के साथ स्पॉट किया गया। दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज भी दिया। इस दौरान सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा भी वहां नजर आईं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

बता दें कि जिस लोकेशन पर जहीर और शत्रुघ्न साथ नजर आए, उसी लोकेशन पर सोनाक्षी भी स्पॉट हुईं।

इससे पहले जब शत्रुघ्न सिन्हा से सोनाक्षी की शादी के बारे में पूछा गया था, तब उन्होंने कहा था कि उन्हें इस शादी के बारे में कुछ पता नहीं है। उन्होंने कहा था कि आजकल बच्चे मां-बाप की सहमति नहीं लेते, बस इन्फॉर्म कर देते हैं। हम भी इंतजार कर रहे हैं कि हमें कब इस शादी के बारे में बताया जाएगा।

Advertisment

वहीं, हाल ही में उन्होंने कहा कि ये लाइफ सोनाक्षी की है, वो किसी से भी शादी करे।

ये भी पढ़ें...Vegetable Price Rise: सब्जियों की बढ़ती कीमतों से परेशान आम लोग, 15 दिनों में डबल हुए रेट, जानें क्या हैं कीमतें?

Bigg Boss OTT 3: इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 में अलाउड होगा मोबाइल फोन? कल से शुरू हो रहा शो

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें